15 अगस्त को आजादी का उत्सव मनाएं, हर घर तिरंगा लगाएं: Babulal Marandi

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व CM Babulal Marandi ने आज प्रदेश कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। प्रदेश कार्यालय में तिरंगा बिक्री केंद्र का फीता काट कर शुभारंभ किया।

अगले 25वर्षों के अमृत काल में भव्य भारत,आत्म निर्भर भारत,श्रेष्ठ भारत ,एक भारत के संकल्प को पूरा करना है: Babulal Marandi

इस अवसर बोलते हुए श्री मरांडी ने कहा कि भारत ने आजादी का अमृत वर्ष पूर्ण किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक मजबूत भारत,आत्म निर्भर भारत की नीव पड़ी है। जिसे अगले 25वर्षों के अमृत काल में भव्य भारत,आत्म निर्भर भारत,श्रेष्ठ भारत ,एक भारत के संकल्प को पूरा करना है।

यह काल संकल्प को सिद्धि में बदलने का काल है: Babulal Marandi

उन्होंने कहा यह काल संकल्प को सिद्धि में बदलने का काल है। उन्होंने सभी राज्य वासियों से देश के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की आन बान और शान है। इस तिरंगे की रक्षा केलिए लाखों बलिदान हुए है। उन्होंने सभी से 15अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा लगाने का अनुरोध किया।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Tech Mahindra ने 8,000 कर्मचारियों को AI Skill सिखाया: जानने योग्य 5 बातें

Exit mobile version