BJP प्रदेश अध्यक्ष Deepak Prakash ने 21 सदस्यीय नेताओं के टीम का किया गठन
सभी नेतागण कल 21दिसंबर को बोरियो बेलटोला जाकर राबिका पहाड़िया के परिजनों एवं ग्रामीणों से करेंगे मुलकात।
admin
Deepak Prakash
Ranchi: BJP News: संथाल परगना के बोरियों विधान सभा अंतर्गत बोरियों बेलटोला में दिलदार अंसारी द्वारा एक पहड़िया आदिम जनजाति युवती राबिका पहाड़िया के हत्या के बाद विभिन्न टुकड़ों में काटकर फेंक दिया गया था।
BJP 21 सदस्यीय टीम का गठन
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार एक उच्च स्तरीय 21 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। यह टीम भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उराँव के नेतृत्व में 21 दिसंबर को घटनास्थल बोरियों बेलटोला जाकर पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों से मिलेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उराँव,गंगोत्री कुजूर, दिनेश उराँव, लुइस मरांडी, ताला मरांडी, अनंत ओझा, मिस्त्री सोरेन, रामकुमार पाहन, अशोक बड़ाईक, मनोज पहाड़िया, सिमोन माल्टो, सुफल मरांडी, दुर्गा मराण्डी, सूर्या हांसदा, सुरेश मुर्मू, रविन्द्र टुडू, दानियल किस्कू, रेणुका मुर्मू, रमेश हांसदा, रामकुमार मांझी एवं गमालियल हेम्ब्रम शामिल है।