Ankita Death News: पिछले 32 महीनो में राज्य में 5000 से अधिक बलात्कार की घटनाएं हो चुकी है
श्री प्रकाश ने कहा कि यह सरकार बेटी बहनों की हत्यारी सरकार है। राज्य में बहन बेटियां असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 32 महीनो में राज्य में 5000 से अधिक बलात्कार की घटनाएं हो चुकी है। उन्होंने पिछले 23 अगस्त को दुमका में शाहरुख हुसैन द्वारा नाबालिग अंकिता सिंह की पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की घटना को राज्य को भयभीत और कलंकित करने वाला बताया।
उन्होंने कहा कि इस राज्य में बेटी बहन अब अपने घरों में सुरक्षित नहीं है। कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा। एक तरफ राज्य की बेटी को जलाया जा रहा है और मुख्यमंत्री पिकनिक मना रहे हैं।
Ankita Death News: शाहरुख को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से राज्य सरकार फांसी की सजा दिलाए
उन्होंने अंकिता सिंह की दर्दनाक मौत पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध में गिरफ्तार शाहरुख को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से राज्य सरकार फांसी की सजा दिलाए। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा एवम सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने की मांग की।