दो चरणों में झारखंड में केंद्र सरकार द्वारा 5मेडिकल कॉलेज का किया अनुमोदन: Deepak Prakash

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Deepak Prakash ने आज राज्य सभा में झारखंड सहित देश भर में केंद्र सरकार द्वारा स्थापित किए जारहे मेडिकल कॉलेज की स्थापना और उसके प्रावधानों के अलावा झारखंड सहित देश भर में केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत मेडिकल कॉलेज पर प्रश्न किया।

देश भर में 157नए मेडिकल कॉलेज हुए स्वीकृत: Deepak Prakash

श्री प्रकाश के प्रश्नों का उत्तर देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने बताया कि मंत्रालय द्वारा उन अल्पसेवित क्षेत्रों तथा आकांक्षी जिलों में जहां कोई भी सरकारी या निजी मेडिकल कॉलेज नही है ,को वरीयता देते हुए मौजूदा जिला अथवा रेफरल अस्पतालों में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए केंद्र प्रायोजित योजना सी एस एस का संचालन प्रारंभ किया गया है।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि देश भर में 157नए मेडिकल कॉलेज का अनुमोदन किया गया है जिसमे झारखंड से 5नए मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।

निधि आवंटन केंद्र और राज्य सरकारों के बीच निर्धारित अनुपात में होगा: Deepak Prakash

बताया कि इस योजना के तहत निधि आवंटन केंद्र और राज्य सरकारों के बीच निर्धारित अनुपात में होगा। बताया कि पूर्वोत्तर और विशेष श्रेणी के राज्यों में केंद्र और राज्य का अनुपात 90:10 है जबकि अन्य श्रेणी के राज्यों के लिए आवंटन का अनुपात 60:40 निर्धारित है।

बताया कि झारखंड में प्रथम चरण में तीन नए मेडिकल कॉलेज दुमका,हजारीबाग और पलामू में स्वीकृत किए गए तथा दूसरे चरण में कोडरमा और चाईबासा में नए मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किए गए हैं।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: चचेरे भाई की हत्या कर शरीर के अंगों को जंगल मे फ़ेका

Exit mobile version