दीए की तरह हर घर को प्रकाशित करता है मन की बात कार्यक्रम: Deepak Prakash

100वें संस्करण की पूर्व संध्या पर प्रदेश भाजपा ने मनाया दीपोत्सव

Ranchi: Deepak Prakash: प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण के पूर्व आज राज्य के सभी जिलों में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया।

Deepak Prakash ने दीप जलाकर कार्यक्रम का स्वागत किया

सभी जिलों में हजारों कार्यकर्ता एवम क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए और दीप जलाकर कार्यक्रम का स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ,प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,विधायक नवीन जायसवाल,सांसद संजय सेठ,महानगर जिला के अध्यक्ष केके गुप्ता ,सूरज चौरसिया,शिवपूजन पाठक,अमित सिंह,राहुल अवस्थी,,सीमा शर्मा, कमाल खान,गुरविंदर सेठी,रमेश सिंह,सीताराम रवि,वरुण साहू,बलराम सिंह, नीरज सिंह,जितेंद्र पटेल,जितेंद्र वर्मा,सीमा सिंह,लक्ष्मी कुमारी, बबिता वर्मा,सुबेश पांडे,विकास रवि,उमेश यादव,सुजीत शर्मा,पप्पू वर्मा,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

जो भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के जन जन को अपने प्रधानमंत्री से जोड़ता है: Deepak Prakash

इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम विश्व स्तर पर संवाद का सबसे बड़ा कार्यक्रम है। जो भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के जन जन को अपने प्रधानमंत्री से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि यह अनूठा और ऐतिहासिक कार्यक्रम एक दीए की तरह भारत के हर घर को प्रकाशित करता है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के इस गैर राजनीतिक संवाद कार्यक्रम में भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत की गौरव गाथा के साथ 21वीं सदी में विश्व मंच पर भारत के प्रगति की बात ,दुनिया को भारत के योगदान की चर्चा रहती है। उन्होंने कहा कि 99 संस्करणों के माध्यम से प्रधानमंत्री जी ने देश के कई अज्ञात प्रतिभाओं,अनछुए पहलुओं,वीर गाथाओं, देश के सामान्य नागरिक के द्वारा राष्ट के विकास में किए गए अदभुत प्रयासों को उजागर किया है।

राज्य के 81विधानसभा में होंगे 8100 स्थानों पर कार्यक्रम के साथ 900स्थानों पर होंगे विशेष कार्यक्रम: Deepak Prakash

प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने बताया कि पार्टी के द्वारा राज्य के 81विधानसभा क्षेत्रों में प्रति विधानसभा क्षेत्र 100स्थान के हिसाब से 8100कार्यक्रम साथ ही 900स्थानों पर पंचायत से लेकर संसद तक के जनप्रतिनिधियों के द्वारा विशेष कार्यक्रम भी आयोजित है जिसमे 10लाख लोग प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होकर प्रधानमंत्री जी को सुनेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के दिल में झारखंड बसता है। इसलिए मन की बात कार्यक्रम में कई बार प्रधानमंत्री जी ने झारखंड की मिट्टी से जुड़े बातों की चर्चा की है। उन्होंने कहा कि कल के 100वें संस्करण में भी झारखंड की चर्चा अवश्य होगी।

Deepak Prakash के नेतागण कल कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम में कल 30अप्रैल को 11बजे प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश जी महिलौंग के बूथ संख्या 194पर शामिल होंगे।जबकि नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी गिरिडीह के धनवार में,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी बर्मा माइंस, जमशेदपुर में,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी हिनू रांची में,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह जी धनबाद में,केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी बरकट्ठा के बूथ संख्या 24पर कार्यक्रम में शामिल होंगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: DM मॉब लिंचिंग मामले में जेल से छूटा बिहार का डॉन Anand Mohan

 

 

Exit mobile version