HeadlinesCrimeJharkhandPoliticsStatesTrending

राज्य के व्यापारी, डॉक्टर्स सभी दहशत में जीने को मजबूर: Babulal Marandi

झारखंड में अपराधियों के द्वारा लेवी वसूली का धंधा बेलगाम

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने राज्य में बढ़ते अपराध और अपराधियों की हिम्मत पर राज्य सरकार को निशाने पर लिया।

झारखंड में ‘लेवी’ (वसूली) का धंधा बेलगाम हो चुका है: Babulal Marandi

श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में ‘लेवी’ (वसूली) का धंधा बेलगाम हो चुका है! धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर और अब हमारी राजधानी रांची तक, एक कथित अपराधी, जो विदेशों में छिपा बैठा है, उसके नाम पर दहशत का कारोबार चल रहा है।

कहा कि उनके हालिया क्षेत्र भम्रण के दौरान, बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद और कई अन्य जगहों के लोगों ने इस आतंक से अपनी आप-बीती सुनाई। कई प्रमुख व्यापारियों ने दबी जुबान में बताया कि उनसे 5 से 10 करोड़ रुपये तक की मांग की गई है, लेकिन डर के कारण वे अपना नाम बताने को भी तैयार नहीं हैं।

Babulal Marandi ने कहा कि स्थिति की भयावहता इतनी कि अब रांची के एक प्रतिष्ठित और मशहूर डॉक्टर को भी करोड़ों रुपये की फिरौती के लिए धमकी दी गई है! क्या झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है?यह राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न है। अगर राज्य सरकार चाहे तो विदेश में छिपे अपराधी को भी पकड़कर लाने में सक्षम है। अगर उसे पकड़ने में दिक्कत आ रही है, तो कम से कम राज्य में बैठे उसके गुर्गों को तुरंत गिरफ्तार करे।

श्री मरांडी ने कहा कि उन्हें अब यह लगने लगा है कि या तो यह सारा गोरखधंधा मुख्यमंत्री और पुलिस के उच्चाधिकारियों के सीधे संरक्षण में चल रहा है, जिसके तहत वे जिसे चाहें धमकी दिलवा रहे हैं और वसूली करवा रहे हैं।या राज्य सरकार और पुलिस इतनी डरी हुई और कमजोर है कि इस आतंक के सामने पूरी तरह पंगु हो चुकी है, और कुछ भी नहीं कर रही है।

राज्य के व्यापारी और डॉक्टर आज खौफ के साए में जी रहे हैं: Babulal Marandi

श्री मरांडी ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ राज्य सरकार तत्काल कार्रवाई करे, अपराधियों को सलाखों के पीछे डाले ,अन्यथा विपक्ष यह मानकर चलेगा कि यह ‘वसूली का धंधा’ सरकार की मिलीभगत से चल रहा है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Tamil Naidu Rally में भगदड़ से 36 की मौत, पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button