Ranchi/Chatra/Bokaro: Central Board of Secondary Education द्वारा जारी 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में झारखंड के CM School of Excellence स्कूलों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। राज्य के कई जिलों में स्थित स्कूलों ने उत्कृष्ट रिजल्ट देकर शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल पेश की है। कई स्कूलों ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया, जबकि छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय में बेहतरीन अंक प्राप्त किए।
चतरा के CM School of Excellence का शानदार प्रदर्शन: CM School of Excellence
चतरा स्थित CM School of Excellence के विद्यार्थियों ने तीनों संकायों में बेहतर प्रदर्शन किया। कुल 153 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 118 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। कॉमर्स संकाय का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा।
साइंस संकाय में टॉपर्स
- फैजा जसीम – 88%
- तनु श्री – 82.4%
- अलवीया जैन – 81.8%
- प्रिंस राज – 80.4%
- सुप्रिया कुमारी और फैजान सिब्बली – 80%
आर्ट्स संकाय में टॉपर्स
- तैबा करीम – 91%
- फैजा खुर्शीद – 86%
- सिद्दिका तहजीब – तीसरा स्थान
- आदिबा अलफिया – चौथा स्थान
कॉमर्स संकाय में टॉपर्स
- कशीन परवीन – 83%
- अर्पूव कुमार – 73.6%
- कुंदन कुमार – 70.2%
विद्यालय के प्राचार्य सतीश लाल गुप्ता और शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में विद्यालय और बेहतर परिणाम देने की दिशा में काम करेगा।
बोकारो के रामरुद्र CM School of Excellence ने हासिल किया 100% रिजल्ट
बोकारो जिले के चास स्थित रामरुद्र CM School of Excellence ने भी 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की। स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। कुल 154 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी सफल रहे।
विज्ञान संकाय
- सादिया तबस्सुम – 86.6%
- दिनेश कुमार डे – 86.2%
- शिवम कुमार – 85%
कला संकाय
- सहजादी खातून – 87.4%
- सावित्री कुमारी – 83.6%
- सानिया कुमारी – 81.2%
वाणिज्य संकाय
- श्रेया कुमारी – 83.4%
- कहकशां जहां – 82.8%
- काजल – 82.6%
झारखंड में बेहतर होती शिक्षा व्यवस्था की झलक
CM School of Excellence के बेहतर परिणाम को राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। ग्रामीण और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का लगातार बेहतर प्रदर्शन यह दिखाता है कि झारखंड में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में प्रयास असर दिखाने लगे हैं। शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



