Tejashwi Yadav ने CM नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा को बताया ‘चुनावी पिकनिक’

Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित महिला संवाद यात्रा  पर नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने तीखा हमला बोला है।

तेजस्वी ने इस यात्रा को ‘चुनावी पिकनिक’ बताते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपने प्रचार-प्रसार के लिए राज्य के खजाने से 2 अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपये खर्च करने जा रहे हैं।

Tejashwi Yadav का सीधा आरोप

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “225 करोड़ रुपये सिर्फ 15 दिनों की यात्रा पर खर्च करना गरीब बिहार की जनता के साथ अन्याय है।” उन्होंने आरोप लगाया कि 20 वर्षों के शासन में नीतीश कुमार ने बिहार को बेरोजगारी, पलायन, महंगाई, अपराध, और भ्रष्टाचार में झोंक दिया है। अब वे जनता के पैसे को अपनी प्रचार यात्रा पर बर्बाद कर रहे हैं।

Tejashwi Yadav News: महिला और छात्राओं के लिए काम पर सवाल

तेजस्वी यादव ने यह भी आरोप लगाया कि महिलाओं और छात्राओं के लिए जमीन पर कोई ठोस काम नहीं हो रहा है। उनके अनुसार, यह यात्रा सिर्फ एक राजनीतिक प्रचार है, जिसका मकसद आगामी चुनावों की तैयारी है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और तंत्र के माध्यम से इस यात्रा पर अरबों रुपये खर्च कर जनता का पैसा फिजूल में बहाया जा रहा है।

अन्य मुद्दों पर भी घेरा

तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में बिहार में भ्रष्टाचार, पुल-पुलिया के टूटने, जहरीली शराब से मौतों, शराबबंदी की विफलता, स्मार्ट मीटर घोटाले और प्रशासनिक अराजकता जैसे कई मुद्दों को लेकर नीतीश कुमार पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि इस यात्रा से इन समस्याओं को छिपाया नहीं जा सकता।

Tejashwi Yadav की टिप्पणी

“नीतीश कुमार की कोई भी यात्रा या प्रचार अभियान बिहार की जनता को गुमराह नहीं कर सकता। उनका 20 साल का शासन भ्रष्टाचार और विफलताओं से भरा रहा है।”

महिला संवाद यात्रा पर सरकार का पक्ष

हालांकि सरकार ने इस यात्रा को महिलाओं के सशक्तिकरण और संवाद स्थापित करने का कदम बताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके लिए योजनाओं को प्रभावी बनाना है।

इस विवाद के बीच यात्रा से जुड़ी तैयारियां जारी हैं, लेकिन विपक्ष ने इसे आगामी चुनावों के लिए एक राजनीतिक पैंतरा करार दिया है।

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand Vidhan Sabha में 19 साल बाद भाजपा विधायकों के साथ बैठे बाबूलाल मरांडी

Exit mobile version