टाटा स्टील के सीईओ ने पूर्व मुख्यमंत्री Shibu Soren को श्रद्धांजलि दी

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद, स्मृति-शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज टाटा स्टील के सीईओ और एमडी, श्री टीवी नरेंद्रन ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

नरेंद्रन ने रामगढ़ के नेमरा स्थित सोरेन के पैतृक आवास पर जाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात की।

गुरुजी Shibu Soren का जीवन सेवा और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण था

 

अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए, श्री नरेंद्रन ने कहा, “हम गुरुजी के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनका जीवन सेवा, समर्पण और सद्भावना का एक अद्वितीय उदाहरण रहा है।” उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार को धैर्य और साहस प्रदान हो।

नरेंद्रन ने आगे कहा, “हम सभी उनके योगदान और स्मृतियों को अपने हृदय में हमेशा संजोए रखेंगे।”

 

 

 

 

 

Shibu Soren, Hemant Soren, Tata Steel, TV Narendran, Jharkhand, tribute, Dishom Guru

 

 

यह भी पढ़े: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए दिशोम गुरु Shibu Soren, अंतिम जोहार के लिए उमड़ा जनसैलाब

 

 

 

 

 

Exit mobile version