दिशोम गुरु Shibu Soren का सरकारी आवास बनेगा म्यूजियम

रांची। झारखंड सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु Shibu Soren के सरकारी आवास को ‘गुरुजी स्मृति संग्रहालय’ के रूप में विकसित करने का फैसला किया है।

यह कदम गुरुजी के संघर्ष, विचारधारा और विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

 Shibu Soren News: मंत्रिमंडल में प्रस्ताव हुआ पारित

यह प्रस्ताव मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष रखा था, जिसे तुरंत स्वीकृति मिल गई।

डॉ. अंसारी ने इस फैसले पर कहा, “गुरुजी का घर सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि झारखंड आंदोलन और हमारी भावनाओं का केंद्र है।” उन्होंने जोर दिया कि उनके घर के हर कोने और हर वस्तु में उनकी उपस्थिति महसूस होती है, और इसीलिए इसे संग्रहालय बनाना अत्यंत आवश्यक है।

 Shibu Soren news: चिरुडीह में भी बनेगी भव्य प्रतिमा

इसके साथ ही, मंत्रियों ने एक और महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा है। जामताड़ा के चिरुडीह में गुरुजी की याद में एक भव्य पार्क और एक विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह वही स्थान है जहाँ से शिबू सोरेन ने अपनी राजनीतिक और सामाजिक लड़ाई की शुरुआत की थी।

यह संग्रहालय झारखंड की अस्मिता, संघर्ष और विकास की गाथा को हमेशा जीवित रखेगा, ताकि युवा पीढ़ी इससे प्रेरणा ले सके।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand को नितिन गडकरी का तोहफा, झारखंड में सड़क निर्माण को मिली नई रफ्तार, राज्य को मिलेगा विकास का नया आयाम

Exit mobile version