झारखंड में रुबिका पहाड़िन के दिलदार ने टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए: Raghubar Das

Ranchi: Raghubar Das: मणिपुर की घटना पर हेमंत जी ने माननीय राष्ट्रपति महोदया को पत्र लिखा है। लेकिन झारखंड में रुबिका पहाड़िन के दिलदार ने टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए।

गुमला-रांची नाबालिक बच्चियों के साथ रेप जैसी घटनाओं पर हेमंत सोरेन जी की चुप्पी क्यों: Raghubar Das

अंकिता को शाहरुख ने जिंदा जला दिया, दुमका में आदिवासी बच्ची का रेप-हत्या कर पेड़ से लटका दिया, साहिबगंज में घर से उठाकर आदिवासी बच्ची से रेप, आश्रम में साध्वी से रेप, गुमला-रांची नाबालिक बच्चियों के साथ रेप जैसी घटनाओं पर हेमंत सोरेन जी की चुप्पी क्यों।

Raghubar Das: क्या हेमंत जी इन घटनाओं का समर्थन करते हैं?

झारखंड की बेटियों की चित्कार आपको सुनाई क्यों नहीं देती है? अपने पत्र में मणिपुर के साथ कम से कम पश्चिम बंगाल के मालदा और बिहार के बेगूसराय की घटना का जिक्र भी कर लेते। क्या हेमंत जी इन घटनाओं का समर्थन करते हैं? ऐसे गंभीर और संजीदा मुद्दे पर राजनीति करने से पहले कुछ तो शर्म कीजिए।

 

यह भी पढ़े: वर्तमान सरकार नीति एवं नियोजन में विफल, मुख्यमंत्री सिर्फ अखबार में सुर्खियां बटोरना चाहते हैं- सुदेश महतो

Exit mobile version