Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर लंदन में भावुक हुए सीएम सोरेन, बाबा साहेब के आवास पर जाकर दी श्रद्धांजलि
admin
लंदन/रांची: भारत के Republic Day 2026 के ऐतिहासिक मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लंदन में एक बेहद खास और भावुक पल बिताया। मुख्यमंत्री ने लंदन स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के ऐतिहासिक आवास (जो अब एक संग्रहालय है) का दौरा किया। उन्होंने वहां संविधान निर्माता को नमन किया और इस पल को अपने जीवन का ‘परम सौभाग्य’ बताया।
Republic Day 2026: समावेशी समाज की नींव रखने वाले महामानव को नमन
मुख्यमंत्री सोरेन ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर की दूरदर्शी सोच ने ही भारत जैसे विविधताओं से भरे देश को एक सूत्र में पिरोया है। उन्होंने कहा, “बाबा साहेब ने हमें सिर्फ बराबरी और अधिकारों का संविधान नहीं दिया, बल्कि हर नागरिक को गरिमा और स्वाभिमान के साथ जीने का रास्ता दिखाया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय और लोकतंत्र की सबसे मजबूत आधारशिला हैं।”
Republic Day 2026: विजिटर्स बुक में दर्ज किए अपने जज्बात
अंबेडकर हाउस के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां रखी गेस्ट बुक (विजिटर्स बुक) में अपने विचार और भावनाएं भी अंकित कीं। उन्होंने लिखा कि आज के दिन यहां होना अत्यंत प्रेरणादायी है। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी और विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन और मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहेब के जीवन और संघर्षों को प्रदर्शित करने वाली चीजों को देखा और उन्हें नमन किया।