मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, उद्योग और निवेश पर हुई अहम चर्चा
बैठक में उद्योग, व्यापार, निवेश और प्रस्तावित राज्यस्तरीय सम्मेलन पर चर्चा हुई।
admin
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य में उद्योग, व्यापार, निवेश और आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा हुई।
राज्यस्तरीय सम्मेलन का दिया निमंत्रण
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जल्द ही एक राज्यस्तरीय उद्योग एवं व्यापार सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। इसमें राज्यभर के उद्योगपति, व्यापारी और उद्यमी शामिल होंगे। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया।
उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने पर चर्चा
बैठक के दौरान राज्य में निवेश बढ़ाने, व्यापारिक माहौल को और बेहतर बनाने तथा औद्योगिक विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग जगत से जुड़े मुद्दों और सुझावों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
बैठक में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य मलहोत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया एवं राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग और रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह सलूजा, उदयशंकर, रमेश कुमार चिनी, विनय अग्रवाल, पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद शंकर, कार्यकारिणी सदस्य फिराजुद्दीन तथा गुमला चैंबर के सदस्य अमर प्रदीप उपस्थित रहे।