नेहरू-गांधी परिवार की ‘कंप्रोमाइज लेगेसी’ को बढ़ा रहे हैं राहुल गांधी: Nitin Nabin

Patna: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और नेहरू-गांधी परिवार के इतिहास पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है।

पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने राहुल गांधी की राजनीति को “देशहित से समझौता करने वाली विरासत” (Compromise Legacy) का विस्तार बताया।

सोनिया गांधी थीं सुपर पीएम: Nitin Nabin

नितिन नवीन ने यूपीए शासनकाल (2004-2014) का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी पर गंभीर आरोप लगाए:

इतिहास के पन्नों से ‘समझौतों’ की फेहरिस्त: Nitin Nabin

भाजपा अध्यक्ष ने नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक के कार्यकाल को ‘कंप्रोमाइज’ की नीति करार देते हुए कई दावे किए:

  1. नेहरू और लायबिलिटी: उन्होंने दावा किया कि पंडित नेहरू ने देश की 45 करोड़ जनता को अपने लिए ‘लायबिलिटी’ (बोझ) बताया था।

  2. तिब्बत और चीन: 1954 में बिना किसी लाभ के तिब्बत में भारत के अधिकार चीन को सौंपने को उन्होंने एक ऐतिहासिक भूल बताया।

  3. विदेशी दखल: उन्होंने आरोप लगाया कि नेहरू का कार्यालय विदेशी एजेंसियों (CIA) के लिए खुला रहता था और इंदिरा गांधी के समय भी चुनाव प्रचार के लिए विदेशी फंडिंग के साक्ष्य मिले थे।

  4. एंडरसन और शिमला समझौता: उन्होंने भोपाल गैस कांड के आरोपी वारेन एंडरसन को सुरक्षित बाहर भेजने और शिमला समझौते के दौरान 93 हजार पाक सैनिकों को बिना किसी शर्त छोड़ने को देशहित के खिलाफ बताया।

युवाओं को भटकाने का आरोप

नितिन नवीन ने कहा कि आज भारत विश्व की सबसे बड़ी युवा आबादी वाला देश है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी भारतीय युवाओं को गलत रास्ते पर भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जनता को सचेत करते हुए कहा कि कांग्रेस की “देशहित के साथ समझौता” करने वाली नीति को अब पूरा देश समझ चुका है।

नितिन नवीन का यह आक्रामक बयान कांग्रेस के ‘भारत जोड़ो’ नैरेटिव के खिलाफ भाजपा की एक बड़ी रणनीतिक घेराबंदी मानी जा रही है। उन्होंने साफ किया कि जनता कांग्रेस की इन नीतियों के लिए उन्हें आने वाले चुनावों में भी सजा देगी।

यह भी पढ़े: झामुमो का पलटवार: “भाजपा के पास विकास का न विजन है, न खाका,” Vinod Panday ने गिनाए बजट के ऐतिहासिक आंकड़े

Exit mobile version