Sports: मध्य प्रदेश में बिहार के खिलाड़ियों के लिए 20% सीटें आरक्षित

पटना/भोपाल: Sports: बिहार और मध्य प्रदेश के बीच खेल के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक साझेदारी की नींव रखी गई है। बिहार की खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंगी से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों राज्यों के बीच खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और ज्ञान साझा करने पर महत्वपूर्ण सहमति बनी है।

Sports News: मध्य प्रदेश की अकादमियों में बिहार का कोटा

बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि मध्य प्रदेश की विभिन्न खेल अकादमियों में बिहार के खिलाड़ियों के लिए 20 प्रतिशत स्थान आरक्षित रखे जाएंगे। विशेष रूप से शूटिंग, तीरंदाजी, बॉक्सिंग और वाटर स्पोर्ट्स जैसे खेलों में बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ी विश्व स्तरीय प्रशिक्षण ले सकेंगे। जब तक बिहार में इन खेलों का आधारभूत ढांचा तैयार नहीं हो जाता, तब तक खिलाड़ी MP की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

Sports News: बिहार का ‘मशाल’ मॉडल अपनाएगा मध्य प्रदेश

बिहार की महत्वाकांक्षी खेल प्रतिभा खोज परियोजना ‘मशाल’ (MASHAL) से मध्य प्रदेश के खेल मंत्री इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इसे अपने राज्य में भी लागू करने का निर्देश दिया है।

बिहार में वाटर स्पोर्ट्स के लिए अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की मदद

बिहार में वाटर स्पोर्ट्स (केनोइंग, क्याकिंग और रोइंग) को विकसित करने के लिए भी बड़े कदम उठाए गए हैं:

सौजन्य भेंट और सम्मान

इस मुलाकात के दौरान खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मधुबनी शॉल और बोधि वृक्ष का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। वहीं, मुख्यमंत्री ने उन्हें राम दरबार की मूर्ति देकर सम्मानित किया। बैठक में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण और अन्य विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: मनरेगा पर JMM का केंद्र पर वार: ‘ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ को तोड़ने की हो रही साजिश’

Exit mobile version