जनता दरबार में 80% समस्याओं का तत्काल समाधान: ग्रामीण विकास मंत्री Dipika Pandey Singh

रांची: राजधानी रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस भवन में आज झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री Dipika Pandey Singh ने जनता दरबार का आयोजन कर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

इस दरबार में राज्यभर से बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित विभागों को निर्देशित कर त्वरित समाधान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी।

मीडिया से बात करते हुए दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि, “जनता दरबार में प्राप्त लगभग 80 प्रतिशत समस्याओं का तत्काल समाधान कर दिया गया है। शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजा गया है और उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।”

जनता दरबार में मुख्य रूप से ग्रामीण विकास, सड़क निर्माण, जलापूर्ति, आवास, रोजगार और अन्य योजनाओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि जनता की हर शिकायत का समाधान सरकार की प्राथमिकता है।

इसके साथ ही मंत्री ने पेसा कानून को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, “पेसा कानून का ड्राफ्ट फिलहाल सार्वजनिक डोमेन में है और इस पर लगातार सुझाव लिए जा रहे हैं। आने वाले समय में इस मसौदे पर सभी विधायकों के साथ सामूहिक रूप से विस्तृत चर्चा की जाएगी, जिसके बाद इसे अंतिम रूप देकर आगे की प्रक्रिया को बढ़ाया जाएगा।”

दीपिका पांडे सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार आदिवासी हितों और पंचायत सशक्तिकरण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है, और पेसा कानून इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: महागठबंधन की सरकार बनी तो बनेगा पूर्व सैनिक आयोग: Tejashwi Yadav का ऐलान

 

Exit mobile version