रांची: कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने शुक्रवार को सिमडेगा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए BJP पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन पर अधिकार छीनना चाहती है।
आज नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi ने झारखंड के सिमडेगा में विशाल जनसभा को संबोधित किया।
BJP ने हमेशा ही आदिवासी अस्मिता का अपमान किया है, आपके अधिकारों को छीनने की कोशिश की है।
लेकिन कांग्रेस का वादा है- हम हर कीमत पर आपके जल-जंगल-जमीन की रक्षा करेंगे।
जय जोहार 🙏🏽 pic.twitter.com/RBAKa2zcrN
— Lohardaga Congress Sevadal (@SevadalLHD) November 8, 2024
उन्होंने इस लड़ाई को दो विचारधाराओं का संघर्ष बताया, जिसमें एक ओर INDIA गठबंधन संविधान की रक्षा कर रहा है और दूसरी ओर BJP-RSS इसे कमजोर करना चाहते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि संविधान केवल एक किताब नहीं है; इसमें बिरसा मुंडा, अंबेडकर, फुले और महात्मा गांधी की सोच समाहित है, जो आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और गरीबों के अधिकारों की रक्षा करता है। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन चाहती है कि देश संविधान के अनुसार ही चले।
‘वनवासी’ कहना आदिवासियों का अपमान: Rahul Gandhi
राहुल गांधी ने कहा कि BJP आदिवासियों को ‘वनवासी’ कहकर उनका अपमान करती है। अंग्रेज भी उन्हें वनवासी कहकर संबोधित करते थे। बिरसा मुंडा अंग्रेजों से लड़ते हुए जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आगे आए थे। राहुल ने कहा कि आदिवासी का अर्थ है “देश के पहले मालिक” जबकि वनवासी का मतलब है जंगल में रहने वाला, जिसका देश पर कोई अधिकार नहीं। उन्होंने कहा कि आदिवासियों का देश पर पहला अधिकार है, और वे इसका सम्मान करते हैं।
संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जरूरी: Rahul Gandhi
राहुल गांधी ने कहा कि संविधान में आदिवासियों के लिए ‘वनवासी’ शब्द का कोई उल्लेख नहीं है। संविधान निर्माताओं ने जानबूझकर ‘आदिवासी’ शब्द का प्रयोग किया ताकि जल, जंगल, जमीन के असली मालिक आदिवासी ही माने जाएं। राहुल गांधी ने इसे संविधान की रक्षा के लिए जरूरी लड़ाई बताया, जहां एक ओर आदिवासियों का सम्मान करने वाले हैं, तो दूसरी ओर उनके अधिकार छीनने वाले।

जातीय जनगणना पर Rahul Gandhi का सवाल, आरक्षण बढ़ाने का वादा
राहुल गांधी ने कहा कि देश की 90 फीसदी आबादी ओबीसी, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्ग से आती है, लेकिन इनका उच्च प्रबंधन में प्रतिनिधित्व नहीं है। देश के 90 अधिकारी पूरे बजट का निर्णय लेते हैं, पर उनमें से एक आदिवासी अधिकारी केवल 10 पैसे का फैसला कर पाता है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उनकी सरकार बनेगी, जातीय जनगणना कराई जाएगी और 50% से अधिक आरक्षण का प्रावधान बढ़ाया जाएगा।
मणिपुर में हिंसा BJP की विचारधारा के कारण फैली: Rahul Gandhi
राहुल गांधी ने BJP पर समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी धर्म, जाति और भाषा के आधार पर लोगों को बांटती है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में हिंसा BJP की विचारधारा के कारण फैली है। इसी कारण ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की गई, ताकि नफरत की जगह प्रेम का संदेश फैलाया जा सके।
इंडिया गठबंधन की सरकार में महिलाओं और किसानों को सहायता का वादा
राहुल गांधी ने झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने की अपील करते हुए वादा किया कि उनकी सरकार बनने पर महिलाओं के खातों में हर महीने ₹2500, हर परिवार को ₹15 लाख का बीमा और किसानों को ₹3200 दिए जाएंगे। इसके अलावा, गैस सिलेंडर ₹450 में उपलब्ध होगा और हर ब्लॉक में डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को भी समाप्त किया जाएगा।
आगे की चुनावी रैलियों का कार्यक्रम
राहुल गांधी का लोहरदगा में भी एक रैली का कार्यक्रम है, जहां वे वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। शनिवार को जमशेदपुर में रोड शो और धनबाद में एक रैली के बाद वे दिल्ली वापस लौटेंगे।
यह भी पढ़े: Jharkhand Chunav: बीजेपी जल्द करेगी उम्मीदवारों की घोषणा
-
ठग Sukesh Chandrasekhar का जैकलीन को प्राइवेट जेट गिफ्ट करने का दावा -
Bihar News: सहरसा विधायक आईपी गुप्ता पहुँचे हैदराबाद, ओवैसी से करेंगे मुलाकात -
झारखंड-बंगाल में ED का बड़ा एक्शन: कोयला घोटाले में 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क -
Bangladesh की ‘भारत नीति’: तारिक रहमान ने पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए संतुलित संकेत -
बिहार के अस्पतालों का होगा कायाकल्प: Bill Gates की संस्था और सरकार के बीच ऐतिहासिक समझौता -
Pappu Yadav की जेल से रिहाई: सभी मामलों में मिली जमानत, समर्थकों में जश्न -
Bihar News: पटना छात्रा मौत मामला, सदन से सड़क तक संग्राम, राबड़ी देवी ने मांगा डिप्टी सीएम का इस्तीफा -
विरासत से विकास तक: ‘Seva Tirtha’ के रूप में भारत को मिला नया शासन केंद्र -
नेपाल हाउस में बड़ी बैठक, झारखंड राज्य उद्यान प्रोमोशन सोसाइटी में होगी नई नियुक्तियां, मंत्री Shilpi Neha Tirkey की अध्यक्षता में निर्णय -
Deepika Pandey Singh: झारखंड की महिलाओं का कमाल: 2.5 करोड़ पौधों से रचा इतिहास, -
Hemant Soren से मिले वैज्ञानिक सुब्रमण्यम, झारखंड में जल्द मिल सकती है स्वदेशी कैंसर उपचार की सुविधा -
AAIB का खंडन: AI-171 हादसे पर पायलट को दोष देना गलत, इटली के अखबार का दावा खारिज -
Giriraj Singh का राहुल गांधी पर तीखा हमला: ‘झूठा-लूच्चा’ बताया और खेती के ज्ञान पर दी खुली चुनौती -
Jharkhand Municipal Election : वोटिंग से पहले ही 41 वार्डों में ‘विजेता’ तय, 3 वार्डों में किसी ने नहीं भरा पर्चा -
Jharkhand News: राज्यसभा की दो सीटों के लिए बिछने लगी सियासी बिसात, कांग्रेस ने एक सीट पर ठोका दावा -
Pappu Yadav की जमानत पर फिर लगा ‘बम’ का ब्रेक: 48 घंटे में दूसरी बार धमकी, फिलहाल जेल में ही रहेंगे सांसद -
Bihar Politics News: RJD ने नीतीश को कहा ‘जिंदा लाश’, JDU का पलटवार- “काश तुम्हारा बाप भी ऐसा होता” -
Jharkhand News: झारखंड विधानसभा होगी डिजिटल: कल NeVA सेवा केंद्र का उद्घाटन करेंगे सीएम हेमंत सोरेन -
India-China Relations: चीन के खनिज एकाधिकार को भारत की चुनौती, चार देशों के साथ रणनीतिक ‘चक्रव्यूह’ तैयार -
Pakistan US Relations: “टॉयलेट पेपर की तरह हुआ हमारा इस्तेमाल”, पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का अमेरिका पर बड़ा प्रहार
