प्रोटोकॉल तोड़ बच्चों के बीच पहुंचीं राष्ट्रपति Droupadi Murmu, बीच सड़क काफिला रुकवाकर बांटीं चॉकलेट

जमशेदपुर | झारखंड से राष्ट्रपति Droupadi Murmu का विशेष लगाव एक बार फिर जमशेदपुर की सड़कों पर देखने को मिला। गुरुवार को शहर में आयोजित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद जब राष्ट्रपति का काफिला एयरपोर्ट की ओर लौट रहा था, तब उन्होंने बारिडीह इलाके में अचानक अपनी गाड़ियां रुकवा दीं और आम लोगों के बीच पहुंच गईं।

जब ‘महामहिम’ को अपने बीच देख चौंक गए लोग

राष्ट्रपति कदमा में श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र न्यास के शिलान्यास समारोह से लौट रही थीं। बारिडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के बाहर बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घंटों से उनकी एक झलक पाने के लिए तिरंगा थामे खड़े थे।

जैसे ही काफिला कॉलेज परिसर से बाहर निकला, लोगों का उत्साह देखकर राष्ट्रपति ने वाहन रोकने का निर्देश दिया। सुरक्षा घेरे की परवाह किए बिना वह कार से उतरीं और मुस्कुराते हुए लोगों की ओर बढ़ गईं।

डेढ़ सौ कदम पैदल और बच्चों के साथ आत्मीयता

राष्ट्रपति ने न केवल हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया, बल्कि लगभग 150 कदम पैदल चलकर भीड़ के करीब पहुंचीं।

प्रोटोकॉल से ऊपर जन-जुड़ाव: Droupadi Murmu

यह पहली बार नहीं है जब राष्ट्रपति ने झारखंड में सुरक्षा प्रोटोकॉल को किनारे रख लोगों से मुलाकात की हो।

सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बावजूद सुरक्षाकर्मियों ने राष्ट्रपति और जनता के बीच के इस भावपूर्ण संवाद में कोई बाधा नहीं आने दी। राष्ट्रपति का यह अंदाज एक बार फिर उनकी सादगी और आम जनमानस के प्रति उनके गहरे जुड़ाव की गवाही दे गया।

यह भी पढ़े: Jharkhand: गर्मी से पहले दुरुस्त होंगे खराब चापाकल, सरकार ने जारी किया टोल-फ्री नंबर; देवघर जलापूर्ति योजना को भी विस्तार

Exit mobile version