राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी सहित कांग्रेसी नेताओं ने Shibu Soren को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

New Delhi: नई दिल्ली में शनिवार को सर गंगा राम अस्पताल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिवंगत दिशोम गुरु Shibu Soren के पार्थिव शरीर पर देश के महामानवों ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अतिरिक्त भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी भी उपस्थित थे।

Shibu Soren

Shibu Soren News: संवेदना और सहानुभूति प्रकट

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दुःख की इस कठिन घड़ी में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन एवं दिवंगत के परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की। उन्होंने दिवंगत शिबू सोरेन की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को शक्ति एवं धैर्य देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Shibu Soren News: कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने भी शिबू सोरेन के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया और परिवार से मिलकर संवेदना जताई।

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड के आदिवासी समाज के सशक्त नेता थे, जिनका योगदान अमूल्य है। उनके निधन से झारखंड व देश एक महान नेता को खो चुका है।

Shibu Soren: झारखंड की पहचान

81 वर्षीय शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्य और आदिवासी समाज के प्रेरक नेता के रूप में विख्यात थे। वे झारखंड राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री रहे एवं आदिवासी जन समुदाय के लिए अविरल संघर्षरत रहे। उनका निधन राज्य और देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

राजनीति के विभिन्न वर्गों से जुड़े दिग्गज नेताओं व गणमान्य व्यक्तियों ने शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि देकर उनके योगदान को याद किया। उनकी स्मृति झारखंड की राजनीति और आदिवासी अधिकारों के इतिहास में अमिट रहेगी।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी पर सियासी हलचल, क्या Nishant Kumar बनेंगे जेडीयू की नई उम्मीद?

Exit mobile version