HeadlinesJharkhandStatesTrending

रांची में दशहरा की तैयारियां तेज, हेमंत सोरेन को रावण दहन कार्यक्रम का आमंत्रण

हेमंत सोरेन से दशहरा समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता

हेमंत सोरेन से दशहरा समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, रावण दहन कार्यक्रम का दिया न्योता

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में दशहरा समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी दशहरा के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमंडल में पंजाबी हिन्दू बिरादरी (दशहरा कमेटी-2026), रांची और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के पदाधिकारी शामिल थे।

20 अक्टूबर को मोरहाबादी और अरगोड़ा में रावण दहन

समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 20 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा मंडा मैदान में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को दोनों कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में सपरिवार शामिल होने का निमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री ने तैयारियों की ली जानकारी

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोनों समितियों के पदाधिकारियों से रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने आयोजन के दौरान की जा रही व्यवस्थाओं और तैयारियों पर प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की तथा आयोजन को लेकर आवश्यक सुझाव भी दिए।

समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे।

ये लोग रहे प्रतिनिधिमंडल में शामिल

पंजाबी हिन्दू बिरादरी (दशहरा कमेटी-2026), रांची के अध्यक्ष कुणाल अजमानी के नेतृत्व में राजेश मेहरा, सौरभ खन्ना, सुनील कालरा, हैप्पी फिंगर, राहुल माकन, राकेश गिरधर और रणदीप आनंद मौजूद रहे।

वहीं, श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के अध्यक्ष प्रकाश साहू के साथ जय प्रसाद साहू, वीरेंद्र प्रसाद साहू, मुनेश्वर प्रसाद साहू, सुभाष प्रसाद साहू, युवराज साहू, सुमित साहू समेत अन्य सदस्य प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button