झारखंड के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में कार्यरत पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापकों) के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार ने 7304 आरक्षित पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्मिक विभाग ने इन पदों की अधियाचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को भेज दी है। अब आयोग इसी महीने के अंत तक भर्ती का विज्ञापन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकता है। संभावना है कि सितंबर 2026 तक परीक्षा आयोजित कर परिणाम भी जारी कर दिया जाए।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुई प्रक्रिया
यह नियुक्ति प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में शुरू की जा रही है। अदालत ने राज्य सरकार को आदेश दिया था कि सहायक शिक्षक और सहायक आचार्य के रिक्त पदों में से 50 प्रतिशत पद पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित किए जाएं तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर इसकी अधिसूचना जारी की जाए।
इन पदों पर सिर्फ पारा शिक्षक ही कर सकेंगे आवेदन
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इन 50 प्रतिशत आरक्षित पदों के लिए केवल पारा शिक्षक ही आवेदन कर सकेंगे। अन्य अभ्यर्थियों को इन पदों के लिए आवेदन की अनुमति नहीं होगी।
वरिष्ठता नहीं, परीक्षा के आधार पर होगी नियुक्ति
पारा शिक्षकों ने अपनी सेवाओं को वरिष्ठता के आधार पर नियमित करने की मांग की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया। अदालत ने कहा कि नियुक्ति सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली-2022 के तहत परीक्षा के माध्यम से ही होगी। हालांकि, पारा शिक्षकों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
भर्ती परीक्षा 400 अंकों की होगी।
किन पदों पर होगी भर्ती?
| श्रेणी | सीधी नियुक्ति | बैकलॉग नियुक्ति |
|---|---|---|
| कक्षा 1 से 5 | 1,909 | 847 |
| कक्षा 6 से 8 | 4,197 | 351 |
| कुल | 6,106 | 1,198 |
| कुल आरक्षित पद | 7304 |
कौन कर सकेगा आवेदन?
- केवल JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) उत्तीर्ण पारा शिक्षक आवेदन कर सकेंगे।
- कक्षा 1 से 5 और 6 से 8 के लिए अलग-अलग परीक्षाएं आयोजित होंगी।
- कक्षा 6 से 8 में गणित एवं विज्ञान, भाषा और सामाजिक विज्ञान विषयों के स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति होगी।
अब तक 13 हजार पारा शिक्षक बन चुके हैं सरकारी शिक्षक
राज्य में सहायक आचार्य के 26 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिनमें से 13 हजार पद पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित हैं। अब तक करीब 13 हजार पारा शिक्षक सरकारी शिक्षक बन चुके हैं। इनमें वर्तमान भर्ती प्रक्रिया के दौरान चयनित लगभग 7 हजार पारा शिक्षक भी शामिल हैं, जबकि कुछ अभ्यर्थियों का चयन गैर-पारा शिक्षक श्रेणी के पदों पर भी हुआ है।
-
घुसपैठ पर JMM का BJP से सवाल, विनोद पांडेय बोले- केंद्र बताए अब तक क्या कार्रवाई हुई -
BJP प्रभारी के आरोपों पर कांग्रेस का जवाब, राकेश सिन्हा ने रोजगार, आदिवासी हित और SIR पर घेरा -
CM हेमंत सोरेन से पूजा समितियों की मुलाकात, पर्यावरण अनुकूल विसर्जन और नशामुक्ति पर जोर -
JSSC Teacher Recruitment Case: कमीशन को सौंपे गए गोपनीय दस्तावेज, 14 अक्टूबर को अगली सुनवाई -
वोटर लिस्ट और चुनाव प्रक्रिया के मुद्दे पर कांग्रेस का आंदोलन, 7 अक्टूबर को बड़ा प्रदर्शन -
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज -
Jharkhand Police Digital: E-Summon और E-Sakshya की ट्रेनिंग, एक क्लिक में भेजा जाएगा समन -
वोटिंग के बीच हुमायूं कबीर हिरासत में, नंदीग्राम में कांग्रेस के गंभीर आरोप -
चुनाव आयोग तक विपक्ष का मार्च रोका, राहुल गांधी समेत सांसद सड़क पर बैठे; SIR को लेकर विरोध -
8 अक्टूबर को रांची पहुंचेंगे शिवराज, कृषि विभाग ने तेज की तैयारियां -
एल. ख्यांग्ते की बेल पर 7 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई, CID कोर्ट पहले कर चुका है खारिज -
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के ब्रह्मभोज में पहुंचे हेमंत सोरेन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि -
उलिहातू पहुंचे bjp प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, जनजातीय समाज के सम्मान को लेकर दिया बड़ा बयान -
6 अक्टूबर को कोडरमा में बैठक, 8 अक्टूबर के ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ की बनेगी रणनीति -
हजारीबाग पहुंचे 5.83 लाख पर्यटक, 106 विदेशी सैलानियों ने भी किया दीदार -
बेवेल डायरेक्टर मिथिलेश सिंह और बेटे नवीन के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, CID की छापेमारी जारी -
BJP के नए झारखंड प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ उमड़े कार्यकर्ता -
JSCA स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले पुलिस अलर्ट, टिकट कालाबाजारी पर सख्ती -
JSSC TGT शिक्षक नियुक्ति केस: 150 अंक वाले का चयन, 166 अंक वाले को नौकरी नहीं; फैक्ट फाइंडिंग कमिटी में सुनवाई -
Ranchi T20 Match: 9 अक्टूबर के मैच को लेकर बड़ी तैयारी, फर्जी और ब्लैक टिकट पर प्रशासन सख्त
