HeadlinesNationalStatesTrending

NEET Paper Leak: मास्टरमाइंड प्रोफेसर गिरफ्तार, कई बड़े खुलासे

NEET पेपर लीक पर देशभर में बढ़ा आक्रोश

NEET पेपर लीक पर फूटा छात्रों का गुस्सा, चेकिंग से लेकर सिस्टम तक पर उठे सवाल

NEET परीक्षा को लेकर देशभर में छात्रों और अभिभावकों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर सख्त चेकिंग, छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार और फिर पेपर लीक के खुलासे ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्रों की बेल्ट उतरवाई गई, जूते खुलवाए गए, ट्राउजर की चैन तक कटवाई गई और कई छात्राओं से दुपट्टा व ज्वेलरी हटाने को कहा गया। वहीं दूसरी ओर कुछ छात्र परीक्षा केंद्र पर कुछ मिनट लेट पहुंचने के कारण अंदर प्रवेश नहीं पा सके। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छात्र-छात्राएं रोते और गिड़गिड़ाते नजर आए।

पेपर लीक का मास्टरमाइंड प्रोफेसर पर आरोप

मामले की जांच में सामने आया कि कथित पेपर लीक नेटवर्क का मास्टरमाइंड महाराष्ट्र के लातूर का रिटायर्ड प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी बताया जा रहा है। वह पूर्व में दयानंद साइंस कॉलेज में केमिस्ट्री के लेक्चरर रह चुका था और कई निजी कोचिंग संस्थानों से भी जुड़ा हुआ था।

बताया जा रहा है कि उसे NTA की गोपनीय पेपर सेटिंग प्रक्रिया तक पहुंच मिली हुई थी। आरोप है कि उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक किए।

टेलीग्राम और सीक्रेट क्लास के जरिए पेपर पहुंचाने का आरोप

जांच एजेंसियों के अनुसार गिरोह ने टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर प्रश्नपत्र साझा किए। आरोप है कि पुणे में कुछ छात्रों के लिए सीक्रेट क्लास आयोजित कर असली सवाल डिक्टेट किए गए थे।

बताया जा रहा है कि यह पेपर बाद में अलग-अलग शहरों के छात्रों तक लाखों रुपए लेकर पहुंचाया गया।

CBI ने की कार्रवाई

मामले में Central Bureau of Investigation ने कार्रवाई करते हुए प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

छात्रों ने उठाए बड़े सवाल

पेपर लीक मामले के बाद छात्रों और अभिभावकों ने परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार यह मांग उठ रही है कि परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाया जाए ताकि मेहनत करने वाले छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button