HeadlinesJharkhandStatesTrending

SAIL कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! ऑनलाइन ट्रेनिंग पूरी करें और पाएं दो दिन की छुट्टी

SAIL ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए WOW Day योजना लागू की है। कर्मयोगी पोर्टल पर 6 घंटे का कोर्स करने पर 1 दिन और 12 घंटे का प्रशिक्षण पूरा करने पर 2 दिन का विशेष अवकाश मिलेगा।

SAIL कर्मियों को ऑनलाइन कोर्स पूरा करने पर मिलेगा दो दिन का विशेष अवकाश, ‘WOW Day’ योजना लागू

बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी प्रबंधन ने ऑनलाइन प्रशिक्षण पूरा करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में ‘WOW Day’ योजना लागू की है। इसके तहत निर्धारित अवधि का ऑनलाइन कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने पर कर्मचारियों को अधिकतम दो दिनों का विशेष अवकाश मिलेगा।

बोकारो संवाददाता ललित मिश्रा के अनुसार, इस योजना का लाभ भारत सरकार की एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण योजना के तहत कर्मयोगी पोर्टल पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों को पूरा करने वाले सेल कर्मियों को मिलेगा।

6 घंटे के कोर्स पर एक दिन, 12 घंटे पर दो दिन की छुट्टी

योजना के तहत ऑनलाइन प्रशिक्षण की अवधि के आधार पर विशेष अवकाश निर्धारित किया गया है। नियमों के अनुसार:

  • 6 घंटे का प्रशिक्षण: एक दिन का विशेष अवकाश।
  • 12 घंटे का प्रशिक्षण: दो दिनों का विशेष अवकाश।

यह अवकाश कर्मचारियों की नियमित छुट्टियों से अतिरिक्त होगा। सेल कर्मी 31 मार्च 2027 तक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

घर बैठे स्मार्टफोन से भी कर सकेंगे ऑनलाइन कोर्स

कर्मचारियों को प्रशिक्षण पूरा करने के लिए कर्मयोगी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन कोर्स करना होगा। इसके लिए विभागीय कार्यालय में उपलब्ध कंप्यूटर के साथ-साथ घर बैठे स्मार्टफोन से भी प्रशिक्षण प्राप्त करने की सुविधा दी गई है।

कर्मचारियों के कौशल विकास पर जोर

इस योजना का उद्देश्य सेल कर्मियों को आधुनिक कार्यप्रणाली के अनुरूप दक्ष बनाना और उनके ज्ञान एवं कार्यक्षमता में वृद्धि करना है। ऑनलाइन प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों में तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच और पेशेवर क्षमता विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।

प्रबंधन का मानना है कि कर्मयोगी की भावना के अनुरूप प्रशिक्षित कर्मचारी कंपनी की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रशिक्षण के बदले विशेष अवकाश मिलने से कर्मचारियों को सीखने और नए कौशल विकसित करने के लिए प्रोत्साहन भी मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button