रांची: राजधानी रांची के SIRD सभागार में I-GOT कर्मयोगी पोर्टल को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री Dipika Pandey Singh ने किया। इस कार्यशाला में राज्यभर के उप समाहर्ता सह बीडीओ शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों को मिशन कर्मयोगी और डिजिटल प्रशिक्षण प्रणाली से जोड़ना था, ताकि प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाया जा सके।
“सिर्फ दिमाग नहीं, दिल से भी काम करें अधिकारी”: Dipika Pandey Singh
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि अधिकारियों को केवल दिमाग से नहीं बल्कि दिल से भी सोचने और काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकारी दफ्तरों में उम्मीद लेकर आने वाले लोगों की परेशानियों को समझना जरूरी है और यह सुनिश्चित होना चाहिए कि कोई भी व्यक्ति निराश होकर वापस न लौटे। मंत्री ने कहा कि प्रखंड और अंचल कार्यालय ही सरकार का असली चेहरा होते हैं। इसलिए अधिकारियों को लोगों के लिए सहज और उपलब्ध रहना चाहिए।
“मिशन कर्मयोगी बदलाव का अहम हिस्सा”: Dipika Pandey Singh
दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि बदलते दौर में नवाचार और तकनीक प्रशासनिक कार्यों को आसान बना रहे हैं और मिशन कर्मयोगी इसी बदलाव का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं जैसे मईया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना और सर्वजन पेंशन योजना को सफल बनाने में अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि समय के साथ खुद को अपग्रेड करना जरूरी है, क्योंकि सीखने की कोई उम्र सीमा नहीं होती।
पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश: Dipika Pandey Singh
भीषण गर्मी को देखते हुए मंत्री ने मुख्यमंत्री Hemant Soren के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि प्रखंड कार्यालय, पंचायत भवन और प्रमुख चौक-चौराहों पर आम लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था हर हाल में उपलब्ध होनी चाहिए।
AI और डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल पर जोर
कार्यशाला को संबोधित करते हुए SIRD के निदेशक Rajesh Kumar ने कहा कि यह सिर्फ प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रशासनिक कामकाज को आसान और तेज बनाने का अवसर है। उन्होंने अधिकारियों को AI और नई डिजिटल तकनीकों का उपयोग कर लोगों की समस्याओं के समाधान में तेजी लाने की सलाह दी। कार्यक्रम में मिशन कर्मयोगी से संबंधित प्रशिक्षण और तकनीकी सत्र भी आयोजित किए गए, जिसमें अधिकारियों के सवालों के जवाब दिए गए।
-
MMDR संशोधन पर प्रदीप यादव बोले , झारखंड को 15 हजार करोड़ के नुकसान -
MMDR पर बाबूलाल मरांडी ने आंकड़ों से सरकार कोघेरा -
MMDR विधेयक पर हेमंत सोरेन का केंद्र पर निशाना, खनन में राज्य की भूमिका पर दिया जोर -
कल्पना सोरेन का केंद्र पर हमला- झारखंड भीख में नहीं मिला, पुरखों के बलिदान से बना है राज्य -
MMDR कानून पर केंद्र से टकराव, हेमंत सोरेन ने विधानसभा में रखा पुनर्विचार प्रस्ताव -
संविधान दिवस पर रांची में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आंबेडकर चौक से निकली संविधान रक्षा यात्रा -
विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में पत्रकार अभिषेक भारती गिरफ्तार, जमशेदपुर से पकड़ा -
2 दिसंबर को CM आ सकते हैं गिरिडीह, झंडा मैदान में विकास मेला -
SIR पर सदन में सियासी संग्राम, बाबूलाल मरांडी के बयान पर प्रदीप यादव का तीखा पलटवार -
SIR पर विधानसभा में राजेश कच्छप का हमला, बोले- गरीबों का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटना चाहिए -
लातेहार के मंगरा में CM का आगमन, 10 KM तक सुरक्षा घेरा और 36 स्थानों पर तैनाती -
मताधिकार पर बोले स्पीकर रवींद्र नाथ महतो, SIR और MMDR पर चर्चा -
बिनोद पांडे बोले :एसआईआर के नाम पर गरीबों-आदिवासियों को परेशान करना बंद करे चुनाव आयोग, -
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिली भारतीय लॉन बॉल्स विजेता टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई -
लुगुबुरू धाम पहुंचे CM हेमंत सोरेन, बोले- लुगू बाबा की छांव से मिलेगी आदिवासी समाज को शक्ति -
ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में सियासी जमावड़ा, हेमंत-कल्पना से लेकर बाबूलाल मरांडी तक पहुंचे -
सुबह-सुबह कांपी झारखंड की धरती, नेपाल में भूकंप के बाद महसूस हुए झटके -
प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर CM हेमंत सोरेन व राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं -
राहुल गांधी का झारखंड दौरा: खूंटी में ग्राम प्रधानों से संवाद, कांग्रेस संगठन पर करेंगे मंथन -
चक्रवात ‘अकवान’ का असर: किसानों को मुआवजे के लिए 72 घंटे में दर्ज कराना होगा नुकसान
