New Delhi: देशभर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि शुक्रवार दोपहर दुनिया के 22 सबसे गर्म शहर भारत में दर्ज किए गए। AQI Weather के अनुसार इन शहरों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया। इनमें अकेले उत्तर प्रदेश के 13 शहर शामिल हैं। सबसे अधिक तापमान ओडिशा के बोलांगीर और बिहार के सासाराम में दर्ज किया गया। वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भीषण हीटवेव की चेतावनी जारी की है।
रात में भी नहीं मिल रही राहत: New Delhi
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को देश के 35 शहरों में रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। राजस्थान के हनुमानगढ़ में रात का तापमान सबसे अधिक 33.7°C रिकॉर्ड किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार सबसे बड़ा खतरा यह है कि दिन की तेज गर्मी के बाद रातें भी गर्म बनी हुई हैं, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही।
यूपी में रेड अलर्ट, बिहार में स्कूल बंद: New Delhi
उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बिहार के पटना और गया में भीषण गर्मी को देखते हुए 22 से 26 मई तक पांचवीं कक्षा तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बिहार के मधेपुरा और सहरसा में गुरुवार को बारिश और वज्रपात की घटनाएं हुईं, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
कई राज्यों में हीटवेव का असर: New Delhi
मौसम विभाग के मुताबिक 23 और 24 मई को राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना है। राजस्थान में गंभीर हीटवेव को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है। वहीं पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में गर्म और उमसभरा मौसम बना रहेगा।
दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अनुमान: New Delhi
जहां उत्तर भारत गर्मी से झुलस रहा है, वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले दो दिनों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। झारखंड और आंध्र प्रदेश में तेज आंधी और तूफान की भी चेतावनी दी गई है।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और बच्चों तथा बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए कई राज्यों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
-
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के ब्रह्मभोज में पहुंचे हेमंत सोरेन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि -
उलिहातू पहुंचे bjp प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, जनजातीय समाज के सम्मान को लेकर दिया बड़ा बयान -
6 अक्टूबर को कोडरमा में बैठक, 8 अक्टूबर के ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ की बनेगी रणनीति -
हजारीबाग पहुंचे 5.83 लाख पर्यटक, 106 विदेशी सैलानियों ने भी किया दीदार -
बेवेल डायरेक्टर मिथिलेश सिंह और बेटे नवीन के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, CID की छापेमारी जारी -
BJP के नए झारखंड प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का भव्य स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ उमड़े कार्यकर्ता -
JSCA स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले पुलिस अलर्ट, टिकट कालाबाजारी पर सख्ती -
JSSC TGT शिक्षक नियुक्ति केस: 150 अंक वाले का चयन, 166 अंक वाले को नौकरी नहीं; फैक्ट फाइंडिंग कमिटी में सुनवाई -
Ranchi T20 Match: 9 अक्टूबर के मैच को लेकर बड़ी तैयारी, फर्जी और ब्लैक टिकट पर प्रशासन सख्त -
Asian Games 2026 में गोल्ड जीतने वाली झारखंड की हॉकी खिलाड़ियों से मिले CM हेमंत सोरेन, मिठाई खिलाकर किया सम्मान -
भारत के 21 गोल्ड समेत 85 मेडल, एशियाड में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन -
रांची में विकास कार्यों पर DC सख्त, BDO-CO को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश -
भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता क्रिकेट गोल्ड -
हजारीबाग में जितिया पर महंगाई की मार, 400 रुपये किलो बिकी सतपुतिया; फल-सब्जियों के दाम बढ़े -
9 महीने में कई थानेदार और सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, खाकी पर उठे सवाल -
पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते ने हाईकोर्ट में दाखिल की बेल याचिका, CID कोर्ट कर चुका है खारिज -
योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे CM हेमंत सोरेन, स्वामी ईश्वरानंदजी और निर्मलानंदजी से की मुलाकात -
60 बटालियन CRPF का पौधरोपण अभियान, जवानों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प -
SIR के खिलाफ मुंबई में CJP का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग -
भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल बाद जीता गोल्ड, फाइनल में चीन को 1-0 से हराया
