महिला सशक्तिकरण केलिए समर्पित है मोदी सरकार: Aarti Kujur

Ranchi: Aarti Kujur: लोकसभा में मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए नारी शक्ति वंदन बिल का स्वागत आज उत्सव मानकर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर के नेतृत्व में किया।

प्रदेश कार्यालय में मोर्चा की बहनों ने गाजे बाजे के साथ अबीर गुलाल लगाकर एवम मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई।
एक दूसरे को बधाई दिया।

नारी शक्ति वंदन अध्यादेश लाकर आधी आबादी को जो सम्मान दिया: Aarti Kujur

मीडिया को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्री मती आरती कुजूर ने कहा कि प्रधान मंत्री जी ने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाईं साथ ही 11 महिलाओं को अपने कैबिनेट में जगह भी दिया और अब नारी शक्ति वंदन अध्यादेश लाकर आधी आबादी को जो सम्मान दिया इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया।

वही राष्ट्रीय मंत्री महिला मोर्चा की श्रीमती आरती सिंह जी ने आदि आबादी को दिये गये इस सम्मान के लिए आदरणीय प्रधान मंत्री जी को झारखंड प्रदेश की और से धन्यवाद दिया। कहा कि स्वच्छता अभियान,शौचालय निर्माण,गर्भवती माताओं का सहयोग,मातृत्व अवकाश की वृद्धि,तीन तलाक की समाप्ति ,उज्जवला गैस योजना ,बेटी बचाव,बेटी पढ़ाव जैसे कार्यक्रम चलाकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़े कार्य किए।

आदरणीय प्रधान मंत्री जी ने इतिहास रचने का काम किया: Aarti Kujur

स्वागत कार्यक्रम आज झारखंड के प्रत्येक ज़िले के सभी मंडलों में मनाया गया। महिला सशक्तिकरण की एक और मिसाल प्रस्तुत कर आदरणीय प्रधान मंत्री जी ने इतिहास रचने का काम किया। इस ऐतिहासिक कार्य हेतु देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी को झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा की और से सहृदय आभार।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रेणुका मुर्मू,प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता पाण्डेय,प्रदेश मंत्री सुश्री रेनू तिर्की,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिन्हा,श्रीमती फूदो देवी,श्रीमती संपति देवी,युवा मोर्चा प्रवक्ता प्रियंका रंजन,महिला मोर्चा प्रवक्ता श्रीमती सुचिता सिंह,कार्यालय मंत्री श्रीमती बबिता वर्मा,रेखा महतो,लक्ष्मी कुमारी,बबली कुमारी,कुमुद झा,संजू कुशवाहा,पूजा शौर्य सिंह,बबिता झा,सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती रंजिता सिंह सहित कई महिला बहनें उपस्थित थीं।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: झारखंड illegal mining मामले में ED का गवाह अदालत में पलट गया

 

 

Exit mobile version