MGNREGA में मजदूरी दर में 18 रुपए की बढ़ोतरी, अब केन्द्रांश से मिलेंगे 228 रूपए
नई दर 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी होगी
admin
रांची। झारखंड में MGNREGA (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) श्रमिकों को 1 अप्रैल 2023 से प्रतिदिन 228 रूपए की मजदूरी मिलेगी। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए राज्यवार प्रतिदिन मजदूरी की दर का राजपत्र में प्रकाशन कर दिया गया है।
@RDD_Jharkhand सचिव श्री प्रशांत कुमार एवं मनरेगा आयुक्त श्रीमती @RSB_85 ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलों के उप विकास आयुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सचिव ने मनरेगा से संचालित योजनाओं को ससमय पूर्ण करवाने एवं रोजगार सृजन को लेकर पदाधिकारियों को टास्क सौंपा। pic.twitter.com/mAHqq4bg86
मनरेगा के तहत काम करने वाले अकुशल हस्त कर्मकारों हेतु झारखंड के लिए 228 रूपए प्रतिदिन की मजदूरी तय की गई है। यह नई दर 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी होगी। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 210 रूपए मजदूरी दर निर्धारित थी।
MGNREGA आगामी वित्तीय वर्ष के लिए इसमें 18 रूपए की बढ़ोतरी की गई है
आगामी वित्तीय वर्ष के लिए इसमें 18 रूपए की बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि झारखंड अभी केन्द्रांश के 210 रुपये और राज्य मद से 27 रुपये अलग से दे रहा है। यानी अभी 237 रुपये मिलते हैं।
भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रति मानव दिवस मजदूरी 228 रूपये एवं राज्य योजना मद से 27 रूपये झारखंड सरकार वहन करेगी और झारखंड में मनरेगा श्रमिकों को कुल मिलाकर 255 रूपये का भुगतान किया जाएगा।