IndiGo Flight Emergency Landing: पटना से रांची आ रहे 180 यात्रियों की जान पर बन आया खतरा, गिद्ध से टकराया विमान, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग

रांची– सोमवार को Patna से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6902 उस वक्त एक बड़े हादसे से बाल-बाल बची जब उड़ान के दौरान एक गिद्ध विमान से टकरा गया।

इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई, लेकिन विमान को तकनीकी नुकसान पहुंचा और उसे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

Patna News: विमान में थे 180 यात्री, 6 क्रू मेंबर

विमान में 180 यात्री, 4 क्रू मेंबर और 2 पायलट सवार थे। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट ने पटना से करीब एक घंटे की देरी से उड़ान भरी थी और जब वह रांची से लगभग 10–12 नॉटिकल माइल दूर था, उस वक्त वह 3000–4000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था।

Patna News: गिद्ध से टकराने के बाद 35 मिनट तक आसमान में चक्कर

जब गिद्ध विमान से टकराया, तो पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को हवा में 35 मिनट तक चक्कर कटवाया ताकि इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी पूरी की जा सके। यात्रियों ने बताया कि लैंडिंग के दौरान विमान में तेज कंपन महसूस हुआ, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई।

Patna News: सुरक्षित लैंडिंग, टकराव दोपहर 1:14 बजे हुआ

रांची एयरपोर्ट के निदेशक आर.आर. मौर्या ने बताया कि 1:14 बजे यह घटना हुई और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इंजीनियरों की टीम विमान के डैमेज का आकलन कर रही है। एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवान, फायर ब्रिगेड, और एंबुलेंस स्टाफ को पहले से अलर्ट कर दिया गया था।

तकनीकी जांच जारी, विमान को टर्मिनल पर ले जाया गया

विमान को रनवे पर रोके जाने के बाद, यात्रियों से सीट पर बैठे रहने को कहा गया और सभी सुरक्षा मानकों के पालन के साथ विमान को टर्मिनल तक ले जाया गया। अब एयरलाइंस की इंजीनियरिंग टीम विमान की मरम्मत और जांच कर रही है।

क्या था रूट?

इस फ्लाइट को पटना से रांची, और वहां से कोलकाता जाना था। टक्कर के बाद कोलकाता की उड़ान को रद्द कर दिया गया।

बर्ड हिट के मामलों पर चिंता

यह घटना एक बार फिर भारतीय हवाई अड्डों पर बर्ड हिट की घटनाओं पर सवाल खड़ा करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि बड़ी पक्षियों से टकराव विमान के इंजन को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Rohit Sharma लेना चाहते थे MS धोनी जैसा विदाई, BCCI ने नहीं दी इजाजत — टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास

 

Exit mobile version