HeadlinesJharkhandStatesTrending

ECINet ऐप और गणना प्रपत्र पर JMM ने मांगा स्पष्टीकरण, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को लिखा पत्र

झामुमो ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर ECINet ऐप से फोटो लेने की प्रक्रिया और अतिरिक्त गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने पर स्पष्टीकरण की मांग की

झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO), झारखंड को पत्र लिखकर ECINet मोबाइल ऐप और गणना (एन्यूमरेशन) प्रपत्र से जुड़ी प्रक्रियाओं पर स्पष्टीकरण मांगा है। पार्टी ने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों से मिल रही सूचनाओं के कारण मतदाताओं और बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के बीच भ्रम की स्थिति बन रही है।

ECINet ऐप को लेकर मांगा स्पष्ट निर्देश

झामुमो ने अपने पत्र में कहा कि गणना प्रपत्र भरने के दौरान ECINet मोबाइल ऐप के जरिए मतदाताओं की फोटो लेने को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आ रही है।

पार्टी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से पूछा है कि:

  • क्या ECINet ऐप के माध्यम से मतदाताओं की फोटो लेना अनिवार्य है, या केवल वैकल्पिक (अनुमत) है?
  • यदि यह प्रक्रिया लागू है, तो इससे संबंधित आधिकारिक दिशा-निर्देश सार्वजनिक किए जाएं।
  • सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों (DEO), निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO) और BLO को एक समान निर्देश जारी किए जाएं।
  • यदि ऐसी कोई अनिवार्य व्यवस्था नहीं है, तो इस संबंध में भी स्पष्ट परिपत्र जारी किया जाए।

अतिरिक्त गणना प्रपत्र देने की मांग

झामुमो ने पत्र में कहा कि ग्रामीण और कम साक्षरता वाले क्षेत्रों में गणना प्रपत्र भरने के दौरान कई मतदाताओं से अनजाने में त्रुटियां हो सकती हैं।

इसी को देखते हुए पार्टी ने मांग की है कि:

  • प्रत्येक मतदाता को मूल गणना प्रपत्र के साथ एक अतिरिक्त (फोटोकॉपी/जेरॉक्स) प्रपत्र भी उपलब्ध कराया जाए।
  • यदि किसी प्रपत्र में गलती हो जाए, तो मतदाता नया फॉर्म भरकर जमा कर सकें।

भ्रम दूर करने की अपील

झामुमो का कहना है कि स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी होने से मतदाताओं, BLO और निर्वाचन अधिकारियों के बीच भ्रम दूर होगा तथा SIR अभियान अधिक पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित किया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button