HeadlinesJharkhandStatesTrending

झारखंड में अब 30 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, जानें पूरा Schedule

झारखंड में SIR का नया शेड्यूल जारी, 30 नवंबर को आएगी अंतिम मतदाता सूची

झारखंड में SIR का नया शेड्यूल जारी, 30 नवंबर को आएगी अंतिम मतदाता सूची

Ranchi: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर निर्वाचन विभाग ने संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अतिरिक्त समय दिए जाने के बाद अब SIR की प्रक्रिया नवंबर के अंत तक चलेगी।

निर्वाचन विभाग ने सभी जिलों को संशोधित समय-सीमा के अनुसार नोटिस, सत्यापन, दावे-आपत्तियों और मतदाता सूची से जुड़े अन्य कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया है।

31 अक्टूबर तक नोटिस और सत्यापन की प्रक्रिया

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार नो-मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी से जुड़े मामलों में पहले और दूसरे नोटिस के निस्तारण की प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2026 तक पूरी करनी होगी।

इसके बाद भी जरूरी दस्तावेज जमा नहीं करने वाले मतदाताओं के मामलों में सत्यापन की प्रक्रिया जारी रहेगी। दूसरे नोटिस के बाद भी स्वीकार्य दस्तावेज नहीं देने वाले मामलों और BLO की ओर से किए गए घर-घर सत्यापन से जुड़े मामलों का निस्तारण 31 अक्टूबर तक पूरा करना होगा।

बिना नोटिस वाली अन्य श्रेणियों के मामलों की कार्रवाई भी इसी समय-सीमा में पूरी की जाएगी।

Form-6, 6A, 7 और 8 का डिजिटलीकरण

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन से संबंधित Form-6, Form-6A, Form-7 और Form-8 के दावों और आपत्तियों का डिजिटलीकरण भी 31 अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके बाद पात्र नागरिकों के घर-घर जाकर मतदाता सूची से संबंधित सत्यापन और Form-6 के डिजिटलीकरण का काम 1 नवंबर से 12 नवंबर तक किया जाएगा।

1 से 21 नवंबर तक होगी सुपर चेकिंग

SIR के तहत तैयार किए गए मामलों की जांच के लिए भी अलग समय-सीमा निर्धारित की गई है।

1 नवंबर से 21 नवंबर के बीच जिला निर्वाचन पदाधिकारी, रोल ऑब्जर्वर और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी स्तर पर निस्तारित किए गए नोटिसों की जांच और सुपर चेकिंग की जाएगी।

इसके अलावा मतदान केंद्रों से संबंधित नॉशनल हाउस नंबर, नजरी नक्शा, की-मैप, Google Map और मतदान केंद्रों की तस्वीरों को ECI Net पर अपडेट करने का काम 1 से 23 नवंबर तक चलेगा।

23 नवंबर तक दावे-आपत्तियों का निस्तारण

निर्वाचन विभाग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण 23 नवंबर 2026 तक पूरा करना होगा।

इसके बाद 24 से 29 नवंबर तक मतदाता सूची के स्वास्थ्य मानकों की जांच की जाएगी। इसी अवधि में अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन और मुद्रण के लिए निर्वाचन आयोग से अनुमति लेने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।

30 नवंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

SIR-2026 की पूरी प्रक्रिया के बाद 30 नवंबर 2026 को झारखंड की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

यानी संशोधित कार्यक्रम के तहत निर्वाचन विभाग के पास नवंबर के अंत तक SIR की प्रक्रिया पूरी करने का समय है। अब जिला प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों के सामने लंबित मामलों के निस्तारण, पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करने और दावे-आपत्तियों की जांच पूरी करने की जिम्मेदारी होगी।

Jharkhand SIR 2026 की प्रमुख तारीखें

काम अंतिम तारीख
पहले/दूसरे नोटिस का निस्तारण 22 अक्टूबर
नोटिस, सत्यापन और अन्य मामलों की कार्रवाई 31 अक्टूबर
Form-6, 6A, 7, 8 का डिजिटलीकरण 31 अक्टूबर
घर-घर सत्यापन और Form-6 डिजिटलीकरण 1–12 नवंबर
नोटिसों की जांच और सुपर चेकिंग 1–21 नवंबर
मतदान केंद्र संबंधी डेटा अपडेट 1–23 नवंबर
दावे और आपत्तियों का निस्तारण 23 नवंबर
मतदाता सूची की जांच/प्रकाशन की तैयारी 24–29 नवंबर
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 नवंबर 2026

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button