HeadlinesCrimeJharkhandNationalPoliticsStatesTrending

Jharkhand News: रांची गैंगरेप केस, ओली विश्वकर्मा और शादाब की बेल पर फैसला 27 मई को

लालपुर दुष्कर्म केस में बड़ा अपडेट, 27 मई को आएगा कोर्ट का फैसला

Jharkhand News: रांची के चर्चित दुष्कर्म मामले में आरोपी मेडिकल स्टूडेंट ओली विश्वकर्मा और शादाब की जमानत याचिका पर सोमवार को रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब अदालत 27 मई को जमानत याचिका पर अपना निर्णय सुनाएगी।

बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाने का आरोप: Jharkhand News

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे दोस्त की बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस मामले में आरोपी Oli Vishwakarma, Shadab और अन्य लोगों के खिलाफ लालपुर थाना में कांड संख्या 66/2026 दर्ज की गई है।

कोर्ट में पेश हुई केस डायरी: Jharkhand News

इससे पहले शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान पुलिस ने मामले की केस डायरी अदालत में प्रस्तुत की थी। पुलिस की ओर से कोर्ट को घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं पीड़िता की ओर से अधिवक्ता पवन रंजन खत्री और अधिवक्ता कीर्ति सिंह ने अदालत में बहस की।

27 मई को आएगा फैसला: Jharkhand News

सोमवार को बचाव पक्ष, सरकार और पीड़िता की ओर से दलीलें पूरी होने के बाद अदालत ने जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया। अब 27 मई को कोर्ट यह तय करेगी कि दोनों आरोपियों को जमानत मिलेगी या नहीं।

 

ये भी पढ़े: Chhattisgarh News: 500 रुपये की पेंशन के लिए बहू ने 90 साल की सास को कंधे पर ढोया, सरगुजा की तस्वीर वायरल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button