HeadlinesJharkhandStatesTrending

Jharkhand News: झारखंड में मौसम का बड़ा यू-टर्न, आंधी-बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत”

“Heatwave के बीच बारिश का अलर्ट, झारखंड में 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान”

Jharkhand News: झारखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वायुमंडल में बने ट्रफ लाइन और चक्रवातीय दबाव के असर से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। इसके कारण राज्य के तापमान में अगले तीन दिनों के भीतर 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट: Jharkhand News

मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, गुमला समेत कई जिलों में तेज हवाओं और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले कुछ घंटों के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

पलामू में गर्मी का कहर जारी: Jharkhand News

जहां एक तरफ कई जिलों में मौसम सुहाना होने लगा है, वहीं पलामू प्रमंडल अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में है। डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं दुमका में न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पाकुड़ में सबसे ज्यादा बारिश: Jharkhand News

पिछले 24 घंटों के दौरान पाकुड़ जिले के पकुरिया क्षेत्र में सबसे अधिक 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कई अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली।

अगले पांच दिनों का मौसम: Jharkhand News

मौसम विभाग के अनुसार 27 मई से लेकर 2 जून तक राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। 29 और 30 मई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा, जबकि 31 मई और 1 जून को भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसानों और आम लोगों को वज्रपात के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

ये भी पढ़े: CM Hemant Soren की अध्यक्षता में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई संपन्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button