Jharkhand News: झारखंड में कौशल विकास योजनाओं का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी के जरिए राज्य में लाखों युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। मिशन के तहत अब तक 10 लाख से अधिक युवाओं ने कौशल विकास कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है। इनमें से 3.33 लाख से ज्यादा युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में जॉब ऑफर मिल चुके हैं।
10 लाख से ज्यादा युवाओं ने कराया पंजीकरण: Jharkhand News
आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 10,27,506 युवाओं ने स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें से 7,69,254 युवा अलग-अलग कोर्स में नामांकित हुए। वहीं 6,79,990 युवाओं ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया। गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 5,50,235 युवाओं का मूल्यांकन किया गया, जिनमें 5,22,953 युवाओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया। पूरी प्रक्रिया के बाद 3,33,164 युवाओं को रोजगार के अवसर मिले।
डीडीयूकेके योजना बनी सबसे सफल: Jharkhand News
दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र (DDUKK) योजना सबसे प्रभावी साबित हुई है। इस योजना के तहत 4,51,873 युवाओं की काउंसिलिंग की गई और 1,97,208 युवाओं को जॉब ऑफर मिला।
सक्षम झारखंड से युवाओं को मिला रोजगार: Jharkhand News
सक्षम झारखंड योजना के तहत 2,84,068 युवाओं को काउंसिलिंग दी गई। इनमें से 1,08,109 युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।
ग्रामीण युवाओं के लिए बिरसा योजना: Jharkhand News
ब्लॉक लेवल इंस्टीट्यूट फॉर रूरल स्कील एक्वीजिशन (BIRSA) योजना के तहत 1,24,649 युवाओं को मार्गदर्शन दिया गया। इनमें 24,961 ग्रामीण युवाओं को ट्रेनिंग के बाद नौकरी का ऑफर मिला।
एक्सेल योजना से प्रोफेशनल करियर की शुरुआत
उच्च शिक्षा और कौशल विकास को जोड़ने वाली एक्सेल योजना के तहत 12,015 विद्यार्थियों की काउंसिलिंग हुई। इनमें से 2,886 युवाओं को करियर शुरू करने का मौका मिला।
फैक्ट फाइल
- पंजीकरण : 10,27,506
- नामांकन : 7,69,254
- प्रशिक्षण पूरा : 6,79,990
- मूल्यांकन : 5,50,235
- प्रमाणित : 5,22,953
- जॉब ऑफर : 3,33,164
राज्य सरकार का दावा है कि आने वाले समय में स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों को और विस्तार देकर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा।
