JPSC-JSSC आंदोलन के समर्थन में 9 अगस्त को निर्जला अनशन पर बैठेंगे जयराम महतो, पुरानी विधानसभा परिसर में मिला अनुमति
Ranchi: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 14 दिनों से जारी छात्र आंदोलन के समर्थन में डुमरी विधायक जयराम महतो ने 9 अगस्त को एक दिवसीय निर्जला अनशन पर बैठने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि यह अनशन सुबह 6 बजे से पुरानी विधानसभा परिसर में होगा।
विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
जयराम महतो ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से मुलाकात कर अनशन की अनुमति के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि नए विधानसभा परिसर में धरना या अनशन की परंपरा नहीं होने के कारण उन्हें पुरानी विधानसभा परिसर में एक दिवसीय निर्जला अनशन की अनुमति दी गई है।
“छात्रों के साथ कल भी था, आज भी हूं और आगे भी रहूंगा”
जयराम महतो ने कहा कि JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों की लड़ाई न्याय की लड़ाई है और वह शुरू से उनके साथ खड़े हैं।
उन्होंने कहा,
“मैं छात्रों के साथ कल भी था, आज भी हूं और आगे भी उनके साथ रहूंगा।”
सरकार से तत्काल समाधान की अपील
जयराम महतो ने बताया कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के अलावा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से भी मुलाकात की। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि छात्र आंदोलन का जल्द समाधान निकाला जाए।
उन्होंने कहा कि आमरण अनशन पर बैठे छात्र भी किसी के बेटे-बेटियां हैं और उनकी सुरक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सरकार को संवेदनशीलता के साथ तत्काल पहल करनी चाहिए।
विधानसभा में भी उठाएंगे छात्रों की आवाज
जयराम महतो ने कहा कि 10, 11 और 12 अगस्त को झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में वह भाग लेंगे और सदन के भीतर भी छात्रों के मुद्दे को मजबूती से उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि छात्र हितों से जुड़ा यह मामला केवल सड़क तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि विधानसभा के अंदर भी पूरी मजबूती से उठाया जाएगा।
CBI-ED जांच और परीक्षाएं रद्द करने की मांग
जयराम महतो ने मांग की कि TDPL द्वारा आयोजित JPSC और JSSC की सभी विवादित भर्ती परीक्षाओं को रद्द किया जाए। साथ ही पूरे मामले में कथित रूप से शामिल लोगों की गिरफ्तारी कर CBI और ED से निष्पक्ष जांच कराई जाए।
उन्होंने यह भी मांग की कि JPSC के साथ-साथ JSSC के सभी संबंधित पदाधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो, ताकि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बहाल हो सके और अभ्यर्थियों का विश्वास दोबारा स्थापित किया जा सके।
-
कस्टम्स के ऑफिस नोट का विरोध, अभ्रक मजदूर संघ ने बाबूलाल मरांडी को सौंपा ज्ञापन -
26 सितंबर को लोकभवन घेरेगी कांग्रेस, MMDR और ‘चंदा चोरी’ मुद्दे पर सरकार को घेरेगी -
33 संदिग्ध जन्म प्रमाण पत्र रद्द, डिजिटल सिग्नेचर के दुरुपयोग पर FIR -
24 जिलों की भर्ती सुधार यात्रा पूरी होते ही बिगड़ी देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत, सदर अस्पताल में भर्ती -
रांची के 62 समेत झारखंड के 75 मतदान केंद्रों पर एक भी Form-6 नहीं, 15 सितंबर आखिरी मौका -
Hemant Soren Government Action: 312 अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 142 का वेतन रुका; 88 की सर्विस बुक में निंदा -
विधायक के पत्र की अनदेखी पर अफसरों पर होगी कार्रवाई? राधाकृष्ण किशोर ने सुझाया नया नियम -
MMDR संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद झारखंड का ₹1.36 लाख करोड़ का दावा खत्म, सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी -
झारखंड कैडर के 2012 बैच के IAS रमेश घोलप जाएंगे डेपुटेशन पर, राज्य सरकार ने दी NOC -
Bank Holiday: 14 सितंबर को कई राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, देखें आपके शहर में छुट्टी है या नहीं -
JSSC-CGL पेपर लीक का देवघर कनेक्शन! सचिवालय का लिपिक गिरफ्तार, 1200 अभ्यर्थियों से जुड़ा बड़ा खुलासा -
-
JSSC नियुक्ति घोटाले की CID जांच पर बाबूलाल मरांडी के सवाल, बोले- प्रभावशाली लोगों को बचाने की हो रही कोशिश -
चयनित अभ्यर्थियों की सरकार से गुहार, दोषियों पर हो कार्रवाई; पूरी परीक्षा रद्द न करें -
जातीय जनगणना में OBC का अलग कॉलम हो, तभी सही आबादी सामने आएगी- कांग्रेस -
गिरिडीह में भाजपा ने DC-SP कार्यालय घेरा, CBI जांच और छात्रों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग -
कांग्रेस-RJD महागठबंधन में दरार! 8 सीटों पर कांग्रेस उतारेगी उम्मीदवार, RJD ने 6 नाम किए घोषित -
63 नॉन-वर्किंग खदानों की जांच, 13 ऑक्शन के लिए तैयार; 13 को शो-कॉज नोटिस -
₹19,261 करोड़ जमा, खर्च सिर्फ ₹10,750 करोड़; धनबाद-लातेहार में उपयोगिता दर 51% से भी कम -
दशहरा-दीपावली से पहले ट्रेनों में नो रूम, 249 तक वेटिंग; कई ट्रेनों में बुकिंग बंद
