Himanta Biswa Sarma ने दूसरी बार ली असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ

असम में NDA सरकार की वापसी, हिमंत बिस्वा सरमा ने ली शपथ

Guwahati: असम में बीजेपी ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करते हुए बड़ा राजनीतिक इतिहास रच दिया है। भाजपा नेता Himanta Biswa Sarma ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। राज्यपाल Lakshman Prasad Acharya ने खानापारा स्थित वेटरनरी मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

चार मंत्रियों ने भी ली शपथ: Himanta Biswa Sarma

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ चार अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें भाजपा विधायक अजंता नियोग और रामेश्वर तेली के अलावा सहयोगी दल असम गण परिषद (AGP) के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के चरण बोरो शामिल हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली की इस शपथ के साथ राज्य की राजनीति में फिर से सक्रिय वापसी मानी जा रही है।

पीएम मोदी ने दी बधाई: Himanta Biswa Sarma

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने हिमंत बिस्वा सरमा और नई सरकार को बधाई दी। शपथ ग्रहण समारोह में गृह मंत्री Amit Shah, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

कामाख्या मंदिर में लिया आशीर्वाद: Himanta Biswa Sarma

शपथ ग्रहण से पहले हिमंत बिस्वा सरमा ने मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की शांति और समृद्धि की कामना की। उनके परिवार के सदस्य भी समारोह में मौजूद रहे।

पहली बार लगातार दूसरी बार गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री

57 वर्षीय Himanta Biswa Sarma असम के पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं जिन्होंने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। असम में NDA की यह लगातार तीसरी सरकार है। इससे पहले 2016 में सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में भाजपा गठबंधन पहली बार सत्ता में आया था। अब हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में पार्टी ने अपनी राजनीतिक पकड़ और मजबूत कर ली है।

ये भी पढ़े: CTET 2026 September Session के लिए आवेदन शुरू, 6 सितंबर को होगी परीक्षा

Exit mobile version