CTET 2026 September Session के लिए आवेदन शुरू, 6 सितंबर को होगी परीक्षा
CTET 2026 Exam Date घोषित, ctet.nic.in पर शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया
admin
CTET 2026
New Delhi: शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET 2026 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CTET यानी Central Teacher Eligibility Test देशभर में शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित होने वाली प्रमुख परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय समेत कई सरकारी और निजी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
होमपेज पर “CTET September 2026 Registration” लिंक पर क्लिक करें।
New Registration पर क्लिक कर जरूरी जानकारी भरें।
लॉगिन कर आवेदन फॉर्म पूरा भरें।
जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
आवेदन शुल्क जमा करें।
फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क: CTET 2026
एक पेपर के लिए
General / OBC / EWS : ₹1000
SC / ST / PH : ₹500
दोनों पेपर के लिए
General / OBC / EWS : ₹1200
SC / ST / PH : ₹600
फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है।
परीक्षा क्यों है खास?
CTET परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार देशभर के केंद्रीय और कई राज्य स्तरीय स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए पात्र माने जाते हैं। हर साल लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं। सितंबर 2026 सेशन को लेकर भी बड़ी संख्या में उम्मीदवार आवेदन करने की तैयारी में जुटे हैं।