Durga Soren की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि, सीएम हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने किया माल्यार्पण

रांची (नामकुम): झारखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय Durga Soren की पुण्यतिथि के अवसर पर आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी पत्नी, डुमरी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने रांची के नामकुम (लोवाडीह) स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस अवसर पर स्व. दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए कहा, “दुर्गा दा झारखंड राज्य आंदोलन के स्तंभ थे। उन्होंने आदिवासी समाज, सामाजिक न्याय और झारखंड की अस्मिता के लिए जीवन भर संघर्ष किया। आज हम उनके आदर्शों पर चलकर राज्य को उनके सपनों का झारखंड बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।”

जनसंघर्ष के प्रतीक थे Durga Soren

स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता और राज्य आंदोलन के दौरान आदिवासी अधिकारों और स्वशासन की मांग को लेकर किये गए संघर्षों के लिए याद किया जाता है। उन्होंने न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक मोर्चे पर भी आम जन की आवाज बुलंद की।

 

कल्पना सोरेन ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि

विधायक कल्पना सोरेन ने भी दुर्गा सोरेन को याद करते हुए कहा, “उनकी विचारधारा आज भी हमारी प्रेरणा है। उनका बलिदान और संघर्ष हमें सामाजिक न्याय और समानता की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।”

इस मौके पर पार्टी के कई कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां सभी ने स्व. दुर्गा सोरेन के योगदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: PMCH में यूट्यूबर Manish Kashyap के साथ मारपीट: फिर विवादों में घिरे जनपक्षधरता के दावेदार

Exit mobile version