BJP प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के प्रचार अभियान से डरी छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार

श्री मरांडी के प्लेन को उतरने की नही दी स्वीकृति

Ranchi: BJP प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 2से7नवंबर तक विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार केलिए छत्तीसगढ़ में हैं।

BJP: श्री मरांडी के प्लेन को निर्धारित स्थल पर उतरने की स्वीकृति प्रदान नही की

कल श्री मरांडी ने कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में दो स्थानों पर जनसभाएं कर भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय को जिताने की अपील की। श्री मरांडी को आज महासमंद जिला के बसना विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी संपत अग्रवाल के पक्ष में पिथोरा और बिंदनपागढ़ में जनसभा को संबोधित करना था। लेकिन कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने जनसभा को बाधित कराते हुए श्री मरांडी के प्लेन को निर्धारित स्थल पर उतरने की स्वीकृति प्रदान नही की।

BJP: जनता इसका जवाब ईवीएम के माध्यम से देगी

श्री मरांडी ने कहा कि अपनी हार को देखते हुए भूपेश बघेल सरकार भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चल रहे प्रचार अभियान को असफल करने की हरसंभव कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि जनता इसका जवाब ईवीएम के माध्यम से देगी।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM के निर्देश पर लापता बिरहोर माता-पिता की दो बेटियों का स्कूल में हुआ नामांकन

 

 

 

 

Exit mobile version