प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जनता दरबार, ग्रामीण विकास मंत्री Dipika Pandey Singh ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं

Ranchi: Dipika Pandey Singh: राज्य भर के आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में लगातार ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित होकर आम नागरिकों, जेएसएससी के सफल अभ्यर्थियों और जमीन से जुड़ी समस्याओं सहित विभिन्न मुद्दों के लिए लोगों की बातें सुनीं। मंत्री ने सभी शिकायतकर्ताओं को भरोसा दिलाते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे लोगों को प्रशासनिक स्तर पर यथाशीघ्र मदद मिल सके।

जन समस्याओं को लेकर मंत्री Dipika Pandey Singh का आश्वासन

समस्याओं के समाधान को लेकर पत्रकारों से बातचीत में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रदेश की जनता की समस्याओं के प्रति सजग और संवेदनशील हैं। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य के मंत्री, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी पूरे मनोयोग के साथ आमजन की परेशानियों को दूर करने के प्रयास में जुटे हैं।

मंत्री ने कहा कि “जनता दरबार में शिकायतों का आना स्वाभाविक है, लेकिन समस्याओं का आसानी से समाधान होना ही असली उपलब्धि है।” उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों की हर समस्या को गंभीरता से लेकर तुरंत निराकरण कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Dipika Pandey Singh News: समाधान के लिए त्वरित निर्देश

जनता दरबार में पहुंची समस्याओं पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए कि वे प्रत्येक शिकायत पर संज्ञान लेते हुए समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी पर सियासी हलचल, क्या Nishant Kumar बनेंगे जेडीयू की नई उम्मीद?

Exit mobile version