विकसित भारत संकल्प यात्रा,गांव , गरीब,किसान की विकास यात्रा: Babulal Marandi
admin
Developed India Sankalp Yatra, development journey of villages, poor and farmers: Babulal Marandi
Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi आज गिरिडीह जिलांतर्गत धनवार प्रखंड के ग्राम पंचायत बलहारा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए।
आज गिरिडीह जिला के धनवार प्रखंड स्थित बलहारा में ‘हमारा संकल्प विकसित भारत’ कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनाओं के लाभुकों से सीधा संवाद किया एवं उनके बीच आयुष्मान कार्ड का भी वितरण… pic.twitter.com/XQZ2Zwf7e4
Babulal Marandi ने मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में गांव,गरीब ,किसान,वंचित ,युवा, महिला ,आदिवासी,दलित,सभी वर्गों को मोदी सरकार ने विकास की मुख्यधारा से जोड़ा।
उन्होंने कहा कि चाहे इज्जत घर के रूप में करोड़ों शौचालय का निर्माण हो ,प्रधानमंत्री आवास में पक्का घर हो,किसानों के खाते में प्रतिवर्ष 6हजार रूपए किसान सम्मान निधि हो,जनधन खाता हो,आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5लाख रुपए तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा की गारंटी हो,पेंशन योजनाएं हो,गैस सिलेंडर,चूल्हा हो ,प्रति व्यक्ति 5किलो चावल की व्यवस्था हो,सभी ने आम आदमी के जीवन स्तर को ऊंचा किया है।
आम आदमी और जरूरतमंदों तक योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान: Babulal Marandi
उन्होंने कहा कि आज भी बहुत सारे लोग योजना से जुड़ नही पाए हैं,जिसका समाधान विकसित भारत संकल्प यात्रा में पूरा किया जा रहा है। विकसित भारत का संकल्प जन जन को योजनाओं से जोड़कर ही पूरा किया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवम सरकारी पदाधिकारियों को आम आदमी और जरूरतमंदों तक योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया।
श्री मरांडी ने लाभुकों के बीच आयुष्मान कार्ड का भी वितरण किया।