पूर्व मंत्री और AJSU नेता रामचंद्र सहिस की माता के निधन पर शोक
admin
AJSU
रांची। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और AJSU पार्टी के प्रधान महासचिव सचिव रामचंद्र सहिस की माता लक्ष्मी सहिस का आज निधन हो गया। वे 82 साल की थीं। उनका दाह संस्कार जमशेदपुर में मानगो के पास स्वर्णरेखा घाट पर किया गया।
पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार सह आजसू के वरिष्ठ नेता माननीय श्री रामचंद्र सहिस जी के पूज्य माताजी के निधन पर भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पहुंचकर अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुआ। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और pic.twitter.com/2LcuqwAqRz
अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा है कि दुख की इस घड़ी में AJSU पार्टी सहिस जी के साथ खड़ी है
शव यात्रा में पार्टी के सैकड़ों नेता, कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए। इससे पहले कई नेताओं ने उनके आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी और शोक प्रकट किया। सहिस की माता जी के निधन पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने गहरी संवेदना प्रकट की है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा है कि दुख की इस घड़ी में पार्टी सहिस जी के साथ खड़ी है।
केंद्रीय अध्यक्ष ने सहिस से बात कर उनका ढांढस भी बंधाया है। पार्टी के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, विधायक लंबोदर महतो, सुनिता चौधरी, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, महासचिव राजेंद्र मेहता, रौशनलाल चौधरी समेत अन्य कई नेताओं ने भी दुख प्रकट किया है।