PM Modi के मणिपुर दौरे पर कांग्रेस का बड़ा बयान: ‘यह केवल सांकेतिक यात्रा है’

मणिपुर कांग्रेस प्रमुख ने कहा, प्रधानमंत्री मणिपुर मुद्दे पर गंभीर नहीं, जनता में निराशा है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के 13 सितंबर को मणिपुर दौरे से ठीक पहले कांग्रेस ने उन पर तीखा हमला बोला है।

मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष केइशम मेघचंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री मणिपुर के मुद्दे पर गंभीर नहीं हैं और उनका यह दौरा केवल “सांकेतिक” है, जिसका उद्देश्य विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करना है।

PM Modi News: कांग्रेस के मुख्य आरोप

 

मेघचंद्र सिंह ने कहा कि पिछले दो सालों में मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद यह मोदी का पहला दौरा है, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाए:

PM Modi Manipur: भाजपा का रुख और प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

कांग्रेस के आरोपों के बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक विज्ञप्ति जारी कर पीएम मोदी के दौरे का विवरण दिया है। पीएम मोदी चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और इंफाल में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वह आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों से भी बातचीत करेंगे।

कांग्रेस का कहना है कि महीनों से कष्ट झेल रही जनता को शांति और न्याय के लिए एक ठोस रोडमैप की उम्मीद थी, लेकिन भाजपा ने “खोखले शब्दों के अलावा कुछ नहीं दिया”।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand Vidhan Sabha मानसून सत्र, शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग

Exit mobile version