Dhanbad में कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा
admin
रांची।12 सितंबर। “संवाद आपके साथ” कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने Dhanbad मे कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया।
Dhanbad News: अनुशासन और नेतृत्व के प्रति निष्ठा संगठन की मजबूती का आधार
इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अनुशासन ही मनुष्य को आगे बढ़ाने का काम करता है,संगठन में किसी व्यक्ति के प्रति निष्ठा नहीं बल्कि संगठन और नेतृत्व के प्रति निष्ठा और आस्था रखनी चाहिए,इससे संगठन के सिद्धांतों के अनुपालन मजबूती मिलेगी।आप उस कांग्रेस के निष्ठावान सदस्य हैं जिसका त्याग, तपस्या और बलिदान का इतिहास है।
देश के एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति कांग्रेस नेतृत्व ने दिया है,आज देश को तोड़ने वाली शक्तियां सक्रिय हैं हमें मिलकर उनका सामना करना है और उनके मंसूबों को असफल करना है।
झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं आपकी पूरी कोशिश होनी चाहिए कि महागठबंधन सरकार के किए कार्यों के आधार पर जनता के बीच जाएं और इस जिले की तमाम विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। झारखंड में आज विपक्ष के पास हमारी सरकार के खिलाफ बोलने को कुछ नहीं वह सिर्फ जनता की आंखों पर झूठ की पट्टी चढ़ाना चाहते हैं।
Dhanbad News: विपक्ष पर झूठ और जनता को बरगलाने का आरोप
महागठबंधन सरकार ने जनहित के कई कार्य किए हैं जिससे विपक्ष विचलित है उन्हें जनता को बरगलाने का कोई मौका नहीं मिल रहा है इसलिए वह झूठ का जाल बुनने में लगे हैं हमें इस जाल को काटना है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, बृजेंद्र सिंह,मदन महतो,विजय सिंह,रवींद्र वर्मा,सोशल मीडिया चेयरमैन गजेंद्र सिंह,सुनील सिंह,ओबीसी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अभिलाष साहू,राजेश चंद्र राजू,ज़िला अध्यक्ष संतोष सिंह , कार्यकारी अध्यक्ष रसीद रजा, ज़िला पदाधिकारीगण, अग्रणी संगठन ज़िला अध्यक्ष सहित हज़ारों कांग्रेस कार्यकर्तागण शामिल थे।