सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई ‘Cockroach Janata Party’ (CJP) का X अकाउंट भारत में बैन कर दिया गया है। हालांकि अकाउंट बैन होने के बावजूद पार्टी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार दोपहर तक पार्टी के इंस्टाग्राम पर 1.23 करोड़ फॉलोअर्स हो चुके थे, जो कई बड़े राजनीतिक दलों के सोशल मीडिया आंकड़ों को चुनौती दे रहे हैं।
BJP से ज्यादा, कांग्रेस के करीब पहुंचे फॉलोअर्स: Cockroach Janata Party
इंस्टाग्राम पर Bharatiya Janata Party के करीब 87 लाख फॉलोअर्स हैं, जबकि Indian National Congress के लगभग 1.33 करोड़ फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। ऐसे में महज 6 दिनों में CJP का 1.23 करोड़ फॉलोअर्स तक पहुंचना सोशल मीडिया पर बड़ा ट्रेंड बन गया है। वहीं X पर पार्टी के करीब 1.93 लाख फॉलोअर्स हो चुके थे, लेकिन बाद में प्लेटफॉर्म ने अकाउंट को भारत में बैन कर दिया।
CJI विवाद के बाद बनी पार्टी: Cockroach Janata Party
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को महाराष्ट्र के अभिजीत दीपके ने बनाया है। पार्टी का नारा है – “Secular, Socialist, Democratic, Lazy.” दरअसल, 15 मई को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारत के मुख्य न्यायाधीश Surya Kant ने एक सुनवाई के दौरान बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच और परजीवियों से की थी। हालांकि बाद में CJI ने सफाई देते हुए कहा कि उनका बयान गलत तरीके से पेश किया गया। इसी विवाद के बाद सोशल मीडिया पर युवाओं के बीच ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ तेजी से चर्चा में आ गई।
पार्टी की सदस्यता के लिए रखीं अनोखी शर्तें: Cockroach Janata Party
पार्टी ने मजाकिया अंदाज में सदस्यता के लिए चार शर्तें भी जारी की हैं—
- बेरोजगार होना
- आलसी होना
- ऑनलाइन रहने की आदत
- प्रोफेशनल तरीके से भड़ास निकालने की क्षमता
मैनिफेस्टो में किए गए कई बड़े दावे: Cockroach Janata Party
CJP ने सोशल मीडिया पर अपना मैनिफेस्टो भी जारी किया है। इसमें कई राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को व्यंग्यात्मक अंदाज में उठाया गया है। मैनिफेस्टो में महिलाओं को 50% आरक्षण, दलबदल करने वाले नेताओं पर 20 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक और मीडिया संस्थानों की जांच जैसे मुद्दे शामिल हैं।
AAP से जुड़ चुके हैं अभिजीत दीपके
पार्टी बनाने वाले अभिजीत दीपके फिलहाल अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन की पढ़ाई कर रहे हैं। वह 2020 से 2023 तक Aam Aadmi Party की सोशल मीडिया टीम में वॉलंटियर भी रह चुके हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर युवाओं की प्रतिक्रियाएं देखकर उन्हें यह प्लेटफॉर्म बनाने का विचार आया।
कॉकरोच ड्रेस में दिखे समर्थक
दिल्ली में कुछ लोग कॉकरोच की पोशाक पहनकर यमुना किनारे सफाई अभियान चलाते भी नजर आए। समर्थकों का कहना है कि यह अभियान फिलहाल युवाओं के बीच राजनीतिक जागरूकता फैलाने पर केंद्रित है। सोशल मीडिया पर CJP अब केवल एक मजाकिया ट्रेंड नहीं, बल्कि युवाओं के गुस्से, व्यंग्य और डिजिटल राजनीति का नया प्रतीक बनकर उभरती दिख रही है।
