CM हेमन्त सोरेन ने कांके डैम और हटनियाँ तालाब Chhath घाट में चल रही तैयारियों का किया निरीक्षण
सभी नदी, तालाब, डैम और अन्य जलाशयों के छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश
admin
CM Hemant Soren inspected the ongoing preparations at Kanke Dam and Hatniya Pond Chhath Ghat.
Ranchi: लोक आस्था और उपासना का चार दिवसीय Chhath महापर्व आज से शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कांके डैम और हटनियाँ तालाब छठ घाटों की साफ- सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
आज से शुरू हुए लोक आस्था और उपासना के छठ महापर्व को लेकर रांची स्थित विभिन्न तालाब घाट पर जाकर साफ-सफाई और सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का निरीक्षण किया। छठव्रतियों एवं उनके परिवारजनों को हरसंभव सुविधा देने हेतु भी अधिकारियों को निर्देश दिया। pic.twitter.com/ovlfz3i9jw
Chhath Puja- व्रतधारियों और श्रद्धालुओं को छठ घाटों पर पूरी सहूलियत और सुविधा मिले: CM Hemant Soren
उन्होंने सभी Chhath घाटों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने नदी, तालाबों, डैमों और अन्य जलाशयों में जलस्तर और गहराई वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां सुरक्षा की विशेष व्यवस्था और सभी घाटों पर विद्युत की व्यवस्था करने को कहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि व्रतधारियों और श्रद्धालुओं को छठ घाटों पर पूरी सहूलियत और सुविधा मिले। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसे हर हाल में सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री के निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार सिन्हा और रांची नगर निगम के प्रशासक श्री अमित कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद थे।