HeadlinesJharkhandStatesTrending

एक्शन मोड में CM हेमंत सोरेन: आज से विभागवार समीक्षा बैठकें शुरू, विकास कार्यों में लाई जाएगी तेजी

एक्शन मोड में CM हेमंत सोरेन, आज से शुरू होंगी विभागों की समीक्षा बैठकें, जानिए पूरा शेड्यूल

एक्शन मोड में CM हेमंत सोरेन: आज से विभागवार समीक्षा बैठकें शुरू, विकास कार्यों में लाई जाएगी तेजी

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में विकास योजनाओं को गति देने के लिए एक्शन मोड में आ गए हैं। मुख्यमंत्री 13 जुलाई से विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकों का दौर शुरू करेंगे। इन बैठकों में विभागों की योजनाओं की प्रगति, बजट खर्च, लंबित परियोजनाओं और जनहित से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

दिल्ली में आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के कारण पूर्व निर्धारित समीक्षा कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया है। अब नई समय-सारणी के अनुसार मुख्यमंत्री सभी प्रमुख विभागों के कार्यों का मूल्यांकन करेंगे।

योजनाओं की प्रगति और अधिकारियों की जवाबदेही पर रहेगा फोकस

मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से आम जनता तक पहुंचे। समीक्षा बैठकों में चल रही विकास परियोजनाओं की स्थिति, बजट उपयोग, लंबित मामलों और कार्यों में आ रही बाधाओं पर चर्चा होगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

बैठकों में संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

विभागवार समीक्षा का कार्यक्रम

  • 13 जुलाई: उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग
  • 15 जुलाई: पथ निर्माण विभाग
  • 17 जुलाई: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग
  • 20 जुलाई: वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
  • 22 जुलाई: सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
  • 24 जुलाई: उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग
  • 27 जुलाई: ऊर्जा विभाग
  • 29 जुलाई: कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग (संयुक्त समीक्षा बैठक)

मुख्यमंत्री की इन समीक्षा बैठकों से राज्य में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने और विभिन्न विभागों के कार्यों में बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button