HeadlinesJharkhandStatesTrending

झामुमो सांसद सरफराज अहमद का सफल ऑपरेशन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की मुलाकात, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

झामुमो सांसद सरफराज अहमद का सफल ऑपरेशन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

झामुमो सांसद सरफराज अहमद का सफल ऑपरेशन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की मुलाकात, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद का नई दिल्ली के एक अस्पताल में घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से भी सांसद के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन सफल रहा है और सरफराज अहमद की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। फिलहाल वे चिकित्सकीय निगरानी में हैं।

मुख्यमंत्री ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि राज्यसभा सांसद एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता सरफराज अहमद का दिल्ली में घुटने का सफल ऑपरेशन हुआ है। उन्होंने अस्पताल में जाकर उनका कुशलक्षेम जाना और मरांग बुरु से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने उनके जल्द स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रूप से लौटने की भी शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button