HeadlinesJharkhandStatesTrending

अर्जुन मुंडा के घर पहुंचे हेमंत सोरेन, दिवंगत मां सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे। दिवंगत सायरा मुंडा को श्रद्धांजलि देकर शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया

मां के निधन पर अर्जुन मुंडा से मिले CM हेमंत सोरेन, घोड़ाबांधा आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा के जमशेदपुर स्थित घोड़ाबांधा आवास पहुंचे। यहां उन्होंने अर्जुन मुंडा की दिवंगत माताजी स्व. सायरा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं और उन्होंने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

शोकाकुल परिवार से मिलकर बंधाया ढाढ़स

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अर्जुन मुंडा और उनके शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और ईश्वर के श्रीचरणों में स्थान मिलने की प्रार्थना की। साथ ही इस कठिन समय में परिवार को धैर्य, साहस और संबल प्रदान करने की कामना की।

घोड़ाबांधा हेलीपैड पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

मुख्यमंत्री के जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और स्थानीय प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

स्रोत: मुख्यमंत्री सचिवालय, प्रेस विज्ञप्ति 380/2026 | 27 नवंबर 2026

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button