श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों की CM Hemant Soren ने की उच्चस्तरीय समीक्षा, बोले – “श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि”

Deoghar: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में आगामी विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधियों और वरीय अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों को समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

श्रावणी मेला को मिले भव्य स्वरूप, सुरक्षा और सुविधा हो प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा,

“श्रावणी मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक पहचान है। हर वर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं। उनकी सुरक्षा, सुविधा और आस्था का सम्मान हमारी पहली ज़िम्मेदारी है।”

मुख्यमंत्री ने मेला रूट में खाली पड़ी जमीन के अस्थायी उपयोग, महिलाओं और बच्चों के लिए अलग आवास और भोजन व्यवस्था, साथ ही स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, स्नानागार और यातायात प्रबंधन जैसी बिंदुओं पर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक पर विशेष बल, हाईटेक निगरानी प्रणाली होगी लागू

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि सभी विभागों के कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग हो और किसी भी प्रकार की ढिलाई न हो।

बैठक में इन वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

बैठक में मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, विधायकगण श्री सुरेश पासवान और श्री देवेंद्र कुंवर, मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, पुलिस महानिदेशक श्री अनुराग गुप्ता, प्रधान सचिवगण श्री मस्त राम मीणा और श्रीमती वंदना दादेल, अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, और विकास प्राधिकरण के सदस्य मौजूद रहे।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Rohit Sharma लेना चाहते थे MS धोनी जैसा विदाई, BCCI ने नहीं दी इजाजत — टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास

Exit mobile version