CM हेमंत सोरेन से IFS अधिकारियों की मुलाकात, निवेश, कौशल विकास और वैश्विक साझेदारी पर हुई चर्चा
बैठक में निवेश, आर्थिक विकास, कौशल विकास, वन्यजीव पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी पर चर्चा हुई।
admin
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को झारखंड मंत्रालय में भारतीय विदेश सेवा (IFS) के दो वरिष्ठ अधिकारियों मोहम्मद शाहिद आलम और सुशील प्रसाद ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य के विकास, निवेश, कौशल विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
निवेश और आर्थिक विकास पर हुई चर्चा
बैठक में झारखंड सरकार की प्रमुख विकासात्मक योजनाओं के साथ-साथ राज्य में निवेश आकर्षित करने और आर्थिक विकास को गति देने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने राज्य के दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
इन क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर मंथन
मुख्यमंत्री और भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों के बीच कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें शामिल हैं—
प्रवासन एवं गतिशीलता (Migration and Mobility) पार्टनरशिप
वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा
कौशल विकास एवं शिक्षा क्षेत्र में सहयोग
भारतीय प्रवासी समुदाय की सहभागिता
राज्य की शासन व्यवस्था और विकास यात्रा
बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद रहे।
मध्यावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत पहुंचे झारखंड
गौरतलब है कि भारतीय विदेश सेवा (2010 बैच) के अधिकारी मोहम्मद शाहिद आलम वर्तमान में लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में कार्यरत हैं, जबकि सुशील प्रसादनैरोबी स्थित भारतीय उच्चायोग में पदस्थापित हैं। दोनों अधिकारी मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (Mid-Career Training Programme) के तहत झारखंड दौरे पर आए हैं